scorecardresearch
 

अब फॉर्म नहीं, फॉलोअर्स तय करेंगे खिलाड़ी की कीमत! इस टी20 लीग ने बनाए अजीबोगरीब नियम

T20 क्रिकेट में अब सिर्फ रन, विकेट और प्रदर्शन ही मायने नहीं रखते. लंका प्रीमियर लीग के नए नियम साफ दिखाते हैं कि आज के दौर में खिलाड़ी की ब्रांड वैल्यू, सोशल मीडिया पहुंच और मार्केटिंग पावर भी उतनी ही अहम हो चुकी है.

Advertisement
X
लंका प्रीमियर लीग का छठा सीजन 10 जुलाई से शुरू हो रहा है. (Photo: X/@LPLT20)
लंका प्रीमियर लीग का छठा सीजन 10 जुलाई से शुरू हो रहा है. (Photo: X/@LPLT20)

आधुनिक क्रिकेट में खिलाड़ियों की ब्रांड वैल्यू कितनी अहम हो चुकी है, इसका बड़ा उदाहरण अब लंका प्रीमियर लीग (LPL) में देखने को मिला है. लंका प्रीमियर लीग ने अपने छठे सीजन से पहले ऐसे नए नियम लागू किए हैं, जिनके बाद अब सिर्फ प्रदर्शन के दम पर खिलाड़ी टॉप कैटेगरी में जगह नहीं बना पाएंगे.

अब खिलाड़ियों के सोशल मीडिया फॉलोअर्स और कमर्शियल अपील भी उतनी ही जरूरी होगी. आइकॉन खिलाड़ी बनने के लिए 2.5 लाख फॉलोअर्स चाहिए. एलपीएल के नए नियमों के मुताबिक आइकॉन कैटेगरी में शामिल होने के लिए विदेशी खिलाड़ियों का कम से कम 75 T20 इंटरनेशनल मैच और 100 से ज्यादा फ्रेंचाइजी T20 मैच खेलना अनिवार्य है. साथ ही खिलाड़ी ने पिछले 18 महीनों में 30 मुकाबले खेले हों. लेकिन सबसे चौंकाने वाली शर्त यह है कि खिलाड़ियों के सोशल मीडिया पर 2.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स होना भी जरूरी होगा.

सिर्फ आइकॉन ही नहीं, स्टार कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए भी 2.5 लाख फॉलोअर्स जरूरी कर दिए गए हैं. वहीं गोल्ड कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए 30 टी20 इंटरनेशनल मैच, 75 फ्रेंचाइजी मैच और पिछले 18 महीनों में 20 मुकाबले के साथ कम से कम 1.5 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स अनिवार्य किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: लगातार 4 जीत से KKR ने मचा दिया तहलका, अब IPL प्लेऑफ में ऐसे पहुंच सकती है रहाणे ब्रिगेड

Advertisement

एलपीएल ने क्लासिक कैटेगरी में भी सिर्फ क्रिकेटिंग रिकॉर्ड पर भरोसा नहीं किया है. नियमों में साफ लिखा गया है कि खिलाड़ियों के पास 'उचित फैन बेस और कमर्शियल अपील' होना जरूरी है. यानी अब किसी खिलाड़ी की ऑनलाइन लोकप्रियता भी उसकी कीमत तय करेगी.
यह भी पढ़ें: 10 छक्के, 5 चौके... फ‍िन एलन की आंधी में उड़े द‍िल्ली कैप‍िटल्स के तोते

एलपीएल के इस फैसले ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है. कई फैन्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह नियम क्रिकेट से ज्यादा मार्केटिंग और सोशल मीडिया लोकप्रियता पर फोकस करता है. दिलचस्प बात यह भी है कि खुद एलपीएल के सोशल मीडिया अकाउंट 2024 के बाद से ज्यादा एक्टिव नहीं रहे हैं और लीग के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स भी 1 लाख से कम हैं.

एलपीएल ने सीजन 6 के लिए खिलाड़ियों की नई सैलरी संरचना भी जारी की है: आइकॉन और स्टार खिलाड़ियों की सैलरी 60,000 से 80,000 डॉलर के बीच रहेगी. प्लैटिनम खिलाड़ी 50 हजार अमेरिकी डॉलर, गोल्ड खिलाड़ी 30 हजार अमेरिकी डॉलर और क्लासिक खिलाड़ी 20 हजार अमेरिकी डॉलर कमाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement