scorecardresearch
 

Ind Vs SL 3rd ODI: ईशान-सूर्या टीम में आए तो कौन होगा प्लेइंग-11 से बाहर? रोहित के सामने बड़ा संकट

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज़ का तीसरा वनडे मैच रविवार को होना है. टीम इंडिया इस मैच में कुछ बदलाव कर सकती है, हालांकि कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह बड़ा मुश्किल फैसला होगा.

Advertisement
X
सूर्यकुमार यादव को मिलेगा मौका?
सूर्यकुमार यादव को मिलेगा मौका?

भारतीय टीम रविवार (15 जनवरी) को श्रीलंका के खिलाफ तीसरा मैच खेलने जा रही है. वनडे सीरीज में 2-0 से आगे चल रही टीम इंडिया की नज़रें क्लीन स्वीप पर हैं, ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करेंगे या नहीं इसपर हर किसी की नज़रें हैं. टी-20 क्रिकेट में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव और अपने पिछले वनडे मैच में दोहरा शतक जमाने वाले ईशान किशन टीम में जगह पाने के लिए बेताब हैं. 

अब कप्तान रोहित शर्मा के सामने संकट है कि क्या वह विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव कर इन खिलाड़ियों को मौका देंगे, या फिर इसी टीम के साथ सीधा क्लीन स्वीप पर निगाहें जमाना चाहेंगे. केरल के तिरुवनन्तपुरम टीम में भारत को श्रीलंका के खिलाफ यह तीसरा मैच खेलना है. 

क्लिक करें: 3 साल में बनकर तैयार हुआ था 7 एकड़ में फैला धोनी का फार्महाउस, देखें इनसाइड PHOTOS

ईशान-सूर्या आए तो बाहर कौन?
कप्तान रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं. ऐसे में ओपनिंग में शुभमन गिल को चांस दिया जा रहा है, तो वहीं ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल का समर्थन किया जा रहा है. ऐसे में अगर इन दोनों को बाहर किया जाता है, तभी प्लेइंग-11 में सूर्या-ईशान की जगह बनती दिखती है. 

Advertisement

ईशान किशन पहले भी रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर चुके हैं, ऐसा करते हुए ही उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 210 रनों की पारी खेली थी. जबकि सूर्या मिडिल ऑर्डर में आते रहे हैं, हालांकि अभी वह वनडे क्रिकेट में टी-20 जैसा धमाल नहीं मचा पाए हैं. अगर केएल राहुल को भी आराम दिया जाता है, तो ईशान किशन विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाल सकते हैं. 

अगर बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं होता है, तब बॉलिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है. कप्तान रोहित शर्मा यहां मोहम्मद शमी को आराम देकर अर्शदीप सिंह की वापसी करवा सकते हैं. क्योंकि मोहम्मद शमी को आगे ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड सीरीज में भी दम दिखाना है. 

भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल/श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक.


 

 

Advertisement
Advertisement