scorecardresearch
 

किंग कोहली बनेंगे IPL के पहले 9 हजारी, कोई नहीं कर पाया ऐसा... 300 छक्कों का बैर‍ियर टूटना भी तय

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 का आगाज शन‍िवार (28 मार्च) से हो रहा है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा. आईपीएल के इस 19वें सीजन में व‍िराट कोहली एक नया कीर्तिमान हास‍िल कर सकते हैं. वहीं वो छक्कों को भी एक कीर्तिमान बनाने के करीब हैं.

Advertisement
X
व‍िराट कोहली आईपीएल में 9 हजार रन क्लब के करीब हैं (Photo: PTI)
व‍िराट कोहली आईपीएल में 9 हजार रन क्लब के करीब हैं (Photo: PTI)

बस आईपीएल (इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग) 2026 शुरू होने का का समय नजदीक है... शन‍िवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 का ओपन‍िंग मुकाबला है. 

आईपीएल के इस 19वें सीजन में विराट कोहली एक खास कीर्त‍िमान रचने की दहलीज पर आ खड़े हुए हैं. दरअसल, कोहली IPL में पहले 9000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने वाले हैं. वहीं वो 300 आईपीएल छक्कों का बैर‍ियर क्रॉस कर देंगे.

अभी कोहली के नाम  267  आईपीएल मैचों की 259 पार‍ियों में 8661 रन हैं. वहीं उनके नाम 291 छक्के भी हैं. वहीं कोई और खिलाड़ी 9000 रनों के करीब भी नहीं हैं, इस सीजन में पूरी उम्मीद है कि 300 छक्कों के क्लब में भी कोहली जल्द शामिल होंगे. 

कोहली आईपीएल में रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं. उन्होंने 259 पारियों में 8661 रन बनाए हैं. उनके बाद रोहित शर्मा 7046 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि शिखर धवन 6769 और डेविड वार्नर 6565 रन पर हैं. मतलब साफ है  9000 रनों का रिकॉर्ड बनाने की राह पर सिर्फ कोहली ही हैं. वह महज 339 रन पीछे हैं. कोई और खिलाड़ी 8000 रनों के करीब भी नहीं पहुंचा है. कोहली का ज‍िस तरह का फॉर्म आईपीएल में रहा है, वह इस मुकाम को आसानी से हास‍िल कर लेंगे. 

Advertisement

वहीं अपने कर‍ियर में  कोहली 291 छक्कों के साथ लिस्ट टॉप पर काबिज हैं. 300 छक्कों का क्लब  उनके लिए अभी खाली है और कोहली बस 9 छक्के दूर हैं. IPL के इतने लंबे करियर में इतने बड़े माइलस्टोन एक साथ हासिल करना कोई छोटी बात नहीं है. वैसे आईपीएल में सबसे ज्यादा ओवरऑल छक्के मारने का र‍र‍िकॉर्ड क्रिस गेल (357) के नाम है. दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा (302) हैं. 

कोहली के कैसा रहे हैं आईपीएल में आंकड़े? 
कोहली ने IPL में 267 मैच खेले हैं. उनका बल्लेबाजी एवरेज 39.54 और स्ट्राइक रेट 132.85 रहा है. आठ शतक और 63 अर्धशतक उनके नाम हैं. अब बस कुछ मैचों की बात है जब विराट कोहली IPL के दो और कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे. RCB के लिए खेलते हुए कोहली ने हमेशा रनों के साथ-साथ छक्कों की बारिश भी की है. उन्होंने 291 छक्कों के अलावा 771 चौके भी जड़े हैं. 

क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोहली की फॉर्म और फिटनेस देखते हुए यह माइलस्टोन न सिर्फ तय है बल्कि जल्द ही हासिल हो जाएगा. RCB फैन्स पहले से ही जश्न मनाने को तैयार बैठे हैं.
 
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (ओवरऑल)

Advertisement
ख‍िलाड़ी छक्के
क्रिस गेल 357 
रोहित शर्मा 302 
विराट कोहली 291 
एमएस धोनी 264
एबी ड‍िव‍िल‍ियर्स 251 

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन (ओवरऑल)

ख‍िलाड़ी मैच रन 
व‍िराट कोहली 267 8661
रोहित शर्मा 272 7046  
श‍िखर धवन 222 6769 
डेव‍िड वॉर्नर 184 6565
सुरेश रैना  205 5528


 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement