scorecardresearch
 

MI vs RR Preview: वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी जसप्रीत बुमराह की चुनौती, पंड्या की फिटनेस पर आई ये अपडेट

मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पंड्या की वापसी बेहद अहम हो सकती है, जबकि राजस्थान रॉयल्स अपने मजबूत टॉप ऑर्डर और शानदार गेंदबाजी के दम पर लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. गुवाहाटी में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए सीजन की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है.

Advertisement
X
IPL 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स का मैच मुंबई इंडियंस के साथ है (Photo: ITG)
IPL 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स का मैच मुंबई इंडियंस के साथ है (Photo: ITG)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) में मंगलवार को जबरदस्त मुकाबला है. गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम माना जा रहा है. एक तरफ मुंबई इंडियंस पिछली हार से उबरकर वापसी करना चाहेगी, वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स अपनी शानदार लय को जारी रखने के इरादे से उतरेगी.

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर कप्तान हार्दिक पंड्या की फिटनेस से जुड़ी है. बीमारी के कारण वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे. उनकी गैरमौजूदगी में मुंबई को छह विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. हार्दिक के नहीं होने से टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन की कमी महसूस हुई थी.

सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैच में कप्तानी संभाली थी, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके. मुंबई ने उस मैच में ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश को मौका दिया था, लेकिन यह फैसला सफल नहीं रहा. बॉश काफी महंगे साबित हुए. वहीं दीपक चाहर ने जरूर किफायती गेंदबाजी की थी.

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या को क्या हुआ? दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले, सूर्या ने संभाली कप्तानी

Advertisement

हार्दिक पंड्या टीम से जुड़े

अब हार्दिक टीम के साथ जुड़ चुके हैं और नेट्स में भी अभ्यास करते दिखे हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो मुंबई को बड़ा फायदा मिलेगा.

मुंबई की गेंदबाजी अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है. जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी जरूर की है, लेकिन उन्हें अभी तक इस सीजन में विकेट नहीं मिला है. वहीं शार्दुल ठाकुर पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे. स्पिन विभाग में मिचेल सैंटनर ने अपनी जगह मजबूत कर ली है.

दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स का टॉप ऑर्डर शानदार फॉर्म में है. यशस्वी जायसवाल और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टीम को तेज शुरुआत दे रहे हैं. इसके बाद ध्रुव जुरेल पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. कप्तान रियान पराग बल्ले से भले अभी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हों, लेकिन उनकी कप्तानी की काफी तारीफ हो रही है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवरों में उनकी रणनीति ने राजस्थान को रोमांचक जीत दिलाई थी.

यह भी पढ़ें: IPL: रोहित शर्मा के माइंडगेम में फंसे कुलदीप यादव, एक चाल चली और दिल्ली कैपिटल्स का बर्बाद हुआ रिव्यू

Advertisement

राजस्थान की गेंदबाजी भी मजबूत नजर आ रही है. रवि बिश्नोई ने दो मैचों में पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले सीजन में खराब दौर से गुजरने के बाद उन्होंने अपने खेल में काफी सुधार किया है. वहीं तुषार देशपांडे ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात के खिलाफ आखिरी ओवर में 10 रन बचाए थे.

क्या है अंक तालिका का हाल

पॉइंट्स टेबल में मुंबई फिलहाल छठे स्थान पर है, जबकि राजस्थान दूसरे नंबर पर मौजूद है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. मैच का नतीजा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि मुंबई के गेंदबाज राजस्थान के इन-फॉर्म टॉप ऑर्डर को कितनी जल्दी रोक पाते हैं.

वैभव बनाम बुमराह पर रहेगी नजर

इस मुकाबले में सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह पर होगी. वैभव इस सीजन भी कमाल की लय में दिख रहे हैं. वहीं, बुमराह को इस सीजन अपने पहले विकेट की तलाश है. ये भी देखना दिलचस्प होगा की आखिर वैभव सूर्यवंशी बुमराह का सामना कैसे करते हैं.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 (संभावित): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.
 
 मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (संभावित): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement