scorecardresearch
 

IPL: रोहित शर्मा के माइंडगेम में फंसे कुलदीप यादव, एक चाल चली और दिल्ली कैपिटल्स का बर्बाद हुआ रिव्यू

रोहित शर्मा ने अपनी चालाकी से कुलदीप यादव को ऐसे फंसाया कि दिल्ली कैपिटल्स ने रिव्यू गंवा दिया. 'हिटमैन' के इस माइंडगेम की जमकर चर्चा हो रही है. फैन्स और क्रिकेट विशेषज्ञ उनके क्रिकेटिंग दिमाग की काफी तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement
X
रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की. (Photo: PTI)
रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की. (Photo: PTI)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्रिकेट सिर्फ ताकत का नहीं, दिमाग का भी खेल है. रोहित ने 4 अप्रैल (शनिवार) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए 26 गेंदों में 35 रन बनाए. इस इनिंग्स के दौरान उनकी असली चमक एक चालाकी भरे DRS (निर्णय समीक्षा प्रणाली) मोमेंट में दिखी.

मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान 9वें ओवर में कुलदीप यादव की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बैट से दूर रही. इसके बावजूद जोरदार अपील हुई और यहीं से शुरू हुआ 'हिटमैन' काा दिमागी खेल. रोहित शर्मा तुरंत ऐसे चलने लगे जैसे आउट हो गए हों.

रोहित शर्मा के इस बॉडी लैंग्वेज ने कुलदीप यादव और दिल्ली कैपिटल्स को कन्फ्यूज कर दिया. नतीजा ये हुआ कि दिल्ली कैपिटल्स ने रिव्यू ले लिया. लेकिन रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद बैट के पास भी नहीं थी. इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने अपना कीमती रिव्यू गंवा दिया, जबकि रोहित क्रीज पर सुरक्षित रहे.

इस पूरे घटनाक्रम के बाद रोहित शर्मा खुद भी मुस्कुराते नजर आए. मिड-इनिंग ब्रेक में रोहित ने कहा, 'मैं कुलदीप को अच्छी तरह जानता हूं. उसे डीआरएस लेना पसंद है. इसलिए मैं थोड़ी किस्मत आजमा रहा था. लेकिन मैं अगले ही ओवर में आउट हो गया. मैं खेल को अंत तक ले जाना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं कर पाया. लेकिन हां, वहां मौजूद साथियों के साथ थोड़ी मस्ती हुई.

Advertisement

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी रोहित शर्मा की इस चालाकी से काफी प्रभावित हुए. उन्होंने कमेंट्री के दौरान कहा, 'रोहित शर्मा ने उन्हें फंसा दिया. ये शानदार क्रिकेटिंग दिमाग का उदाहरण है.'

मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 162 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 51 रनों का योगदान दिया. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 11 गेंद बाकी रहते टारगेट हासिल कर लिया. समीर रिजवी ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैच जिताऊ 90 रनों की पारी खेली.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement