कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हराकर यादगार जीत दर्ज की. 181 रन के टारगेट का पीछा करते हुए LSG एक समय 128/7 पर संघर्ष कर रही थी, लेकिन डेब्यूटेंट मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में नाबाद 54 रन ठोककर मैच को पूरी तरह पलट दिया.
मुकुल ने सिर्फ रन ही नहीं बनाए, बल्कि दबाव के बीच बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए KKR के हाथ से जीत छीन ली. उन्होंने आखिरी ओवर में दो छक्के जड़कर मुकाबला खत्म किया. आखिरी गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने टीम को जीत दिलाई. उनकी यह पारी इस सीजन की सबसे बेहतरीन कैमियो में गिनी जाएगी.
Another day, another thriller 🤩 get over the line in a last-ball finish, courtesy of Mukul Choudhary's heroics 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL)
Scorecard ▶️ |
इससे पहले आयुष बदोनी ने 34 गेंदों में 54 रन बनाकर पारी को संभाले रखा. दोनों के बीच साझेदारी ने LSG को मुकाबले में बनाए रखा. अंत में मुकुल ने आवेश खान के साथ मिलकर 24 गेंदों में 54 रन की अटूट साझेदारी कर KKR की डेथ बॉलिंग की कमजोरी उजागर कर दी.
KKR की गेंदबाजी फिर बनी हार की वजह
KKR ने 181 रन का मजबूत स्कोर बनाया था और मैच पर पकड़ भी मजबूत कर ली थी. कैमरन ग्रीन ने इस सीजन में पहली बार गेंदबाजी करते हुए ऋषभ पंत का विकेट लिया, लेकिन डेथ ओवर में वह महंगे साबित हुए. 19वें ओवर में उन्होंने 16 रन दे दिए, जिससे मैच का रुख बदल गया.
आखिरी ओवर में वैभव अरोड़ा भी दबाव नहीं झेल सके और मुकुल के सामने बेबस नजर आए. KKR के मुख्य तेज गेंदबाजों की कमी और अनुभवहीनता एक बार फिर टीम पर भारी पड़ी.
Pressure? What pressure? 🤷♂️
— IndianPremierLeague (@IPL)
🎥 🗣️ It's all about belief and rising to the occasion for Mukul Choudhary 🙌
Scorecard ▶️ | | |
पहले बल्लेबाजी में KKR का प्रदर्शन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 181/4 का स्कोर खड़ा किया. कैमरन ग्रीन (32 नाबाद) और रोवमैन पॉवेल (39*) ने अंत में तेज रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.
मिडिल ओवर्स में हालांकि टीम की रफ्तार धीमी पड़ गई. अंजिक्य रहाणे (41) और अंगकृष रघुवंशी (45) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके. 98/1 से टीम 115/4 पर पहुंच गई, जिससे 200 का स्कोर छूट गया.
Now you know where that helicopter shot came from! 🚁🏏
— Star Sports (@StarSportsIndia)
The finishing skills, the shot selection & being Mu-cool under pressure… all inspired by MS Dhoni!
Watch the highlights of his incredible innings:
LSG की पारी: उतार-चढ़ाव से भरी कहानी
टारगेट का पीछा करते हुए LSG की शुरुआत तेज रही, लेकिन वैभव अरोड़ा ने एडेन मार्करम और मिचेल मार्श को आउट कर मैच पलट दिया. ऋषभ पंत भी जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई.
Mapped to perfection 😎
— IndianPremierLeague (@IPL)
Mukul Choudhary's night to remember 👏👏
Relive his knock ▶️ | | |
निकोलस पूरन (13) और अब्दुल समद (2) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके. सुनील नरेन ने कसी हुई गेंदबाजी कर रन रोक दिए और विकेट भी दिलाए. बदोनी के आउट होने के बाद LSG की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई थीं. लेकिन इसके बाद मुकुल चौधरी ने मैच को नया मोड़ दे दिया और KKR के जबड़े से जीत छीन ली. मुकुल ने अपनी पारी के दौरान कई शॉट्स में एमएस धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट की झलक भी दिखाई.
𝐖𝐇𝐀𝐓. 𝐀. 𝐊𝐍𝐎𝐂𝐊 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL)
Mukul Choudhary was absolutely brilliant in Kolkata 👏
He pulls off a famous heist for 🔥🔥
Scorecard ▶️ | |
📸
— IndianPremierLeague (@IPL)
When you leave the captain in awe 🙌 🤝 | | | |
7 प्वाइंट में समझें मैच का टर्निंग पॉइंट