इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में एक बार फिर अंपायरिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले में फिन एलन के विवादित तरीके से आउट होने पर कड़ी नाराजगी जताई है. यह पूरा मामला 9 अप्रैलल (गुरुवार) को को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले का है.
उस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर फिन एलन दूसरे ओवर में प्रिंस यादव की गेंद पर थर्ड मैन एरिया में शॉट खेल बैठे. बाउंड्री के पास खड़े दिग्वेश सिंह राठी ने कैच तो पकड़ लिया, लेकिन रिप्ले में ऐसा दिखा कि उनका पैर बाउंड्री रोप को छू रहा था. इसके बावजूद थर्ड अंपायर केएन अनंत पद्मनाभन ने एलन को कैच आउट करार दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया.
मैच के बाद केकेआर कैम्प में इस फैसले को लेकर नाराजगी साफ दिखी. टीम के खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल ने अंपायरिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि आईपीएल में इससे छोटे मामलों में भी थर्ड अंपायर लंबी जांच करते हैं. उन्होंने कहा कि इस फैसले ने टीम की लय को प्रभावित किया, हालांकि उन्होंने यह भी माना कि हार का ठीकरा सिर्फ इसी पर नहीं फोड़ा जा सकता.
रोवमैन पॉवेल कहते हैं, 'हमने IPL में इससे छोटे-छोटे मामलों में भी लंबी जांच देखी है. यह फैसला काफी करीबी था, लेकिन उतनी बारीकी से नहीं देखा गया.' क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, अगर फील्डर कैच लेते समय शरीर का कोई भी हिस्सा बाउंड्री को छूता है, तो वह कैच अमान्य माना जाता है.
यह भी पढ़ें: ₹30 लाख बेस प्राइस, 28 बार बोली, संजीव गोयनका ने ऐसे मुकुल चौधरी पर लगाया दांव
आईपीएल 2026 में यह पहला मामला नहीं है जब बाउंड्री कैच को लेकर विवाद हुआ हो. इससे पहले फिल साल्ट द्वारा लपका गया हेनरिक क्लासेन का कैच भी सवालों के घेरे में आया था. लगातार ऐसे फैसलों ने यह साफ कर दिया है कि अंपायरिंग में निरंतरता की कमी अब बड़ा मुद्दा बनती जा रही है.
यह भी पढ़ें: रोज 100-150 छक्कों की प्रैक्टिस… धोनी स्टाइल हेलिकॉप्टर से वार, ये है मुकुल चौधरी का 'फिनिशर फॉर्मूला'
फिन एलन का जल्दी आउट होना कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बड़ा झटका साबित हुआ. कोलकाता नाइट राइडर्स की आक्रामक शुरुआत की उम्मीदों को इससे करारा झटका लगा और बल्लेबाजी पर दबाव बढ़ गया. ऐसे हाईवोल्टेज मैचों में एक फैसला भी मैच का रुख बदल सकता है और इस मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला.