दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) एक उभरते हुए भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन और मेहनत के दम पर धीरे-धीरे पहचान बनानी शुरू कर दी है. वह खास तौर पर अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. दिग्वेश राठी का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ. बचपन से ही उन्हें क्रिकेट का बहुत शौक था. उन्होंने अपने आसपास के मैदानों में खेलते-खेलते ही क्रिकेट की बारीकियां सीखीं. परिवार के सहयोग और अपनी लगन के कारण उन्होंने इस खेल को अपना करियर बनाने का फैसला किया.
दिग्वेश राठी ने घरेलू क्रिकेट से अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने लोकल टूर्नामेंट्स और स्टेट लेवल मैचों में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे सिलेक्टर्स का ध्यान उनकी ओर गया. उनकी गेंदबाजी में गति और सटीकता दोनों देखने को मिलती है, जो उन्हें एक खास गेंदबाज बनाती है.
दिग्वेश राठी को आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है. अगर वह इसी तरह मेहनत और फोकस बनाए रखते हैं, तो जल्द ही उन्हें बड़े टूर्नामेंट्स और शायद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेलने का मौका मिल सकता है.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने बारिश से प्रभावित IPL 2026 मुकाबले में RCB को 9 रन (DLS) से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखीं. मिचेल मार्श के तूफानी शतक के बाद प्रिंस यादव ने विराट कोहली को शानदार गेंद पर बोल्ड किया. खास बात ये रही कि प्रिंस ने खुलासा किया कि उन्हें यही लेंथ खुद कोहली ने सुझाई थी.
आईपीएल 2026 में लगातार छह हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 में दमदार वापसी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रन से हरा दिया. कप्तान ऋषभ पंत ने आखिरी ओवर दिग्वेश राठी को देने के फैसले को सही ठहराया. मिचेल मार्श के शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से LSG ने सीजन की पहली घरेलू जीत दर्ज की.
दिग्वेश राठी ने एक बार फिर अपने नोटबुक सेलिब्रेशन से सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इस बार उन्होंने थोड़ा संयम दिखाया. मैच में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जिसमें शुभमन गिल और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियां निर्णायक रहीं.
फिन एलन का सस्ते में आउट होना केकेआर के लिए किसी बड़े सेटबैक से कम नहीं था. फिन एलन बाउंड्री लाइन पर दिग्वेश सिंह राठी के हाथों लपके गए. राठी का यह कैच सिर्फ एक फैसला नहीं, बल्कि आईपीएल 2026 में अंपायरिंग की बड़ी बहस बन गया है.
कोलकाता और लखनऊ के बीच आयोजित आईपीएल मुकाबले में एक कैच ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. दिग्वेश सिंह राठी ने फिन एलन का जो कैच लपका, वो उतना क्लीन नहीं लगा. दिग्वेश का पैर रोप से टच होता दिखा, जिसके बाद इस कैच को लेकर बहस छिड़ी हुई है.
आईपीएल भले ही आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और रोमांचक टी20 लीग हो, लेकिन पहले जैसा ऑनफील्ड तकरार और तीखापन अब कम नजर आता है. इसी बीच ऋषभ पंत ने दिग्वेश राठी और नीतीश राणा के बीच पुराने विवाद को खत्म कर एक नया उदाहरण पेश किया है.
दिग्वेश सिंह राठी ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 13 मुकाबले खेले थे. इस दौरान दाएं हाथ के लेग-स्पिनर दिग्वेश ने 30.64 की औसत से 14 विकेट झटके थे.