IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के आगाज से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के प्रैक्टिस मैच में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, जहां 'पर्पल नाइट्स' ने 'गोल्डन नाइट्स' को रोमांचक मुकाबले में मात दी. इस जीत के हीरो अंगकृष रघुवंशी रहे. उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में शानदार शतक जड़कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. उनकी पारी में 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे.
पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल्डन नाइट्स की शुरुआत काफी तेज रही. टिम सीफर्ट और सार्थक रंजन ने ताबड़तोड़ रन बनाए. सीफर्ट सीफर्ट ने 13 गेंदों में 30 रन ठोके, जबकि सार्थक ने 16 गेंदों पर 37 रन बनाए. हालांकि टीम ने 10 ओवर के अंदर तीन बड़े विकेट गंवा दिए, जिससे रनगति पर असर पड़ा.
Yeh toh sirf teaser tha 😉 pic.twitter.com/YXu2idldjO
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 20, 2026
मध्यक्रम में रिंकू सिंह (40 रन) और अनुकूल रॉय के योगदान से टीम ने किसी तरह 20 ओवर में 199/8 का स्कोर खड़ा किया. पर्पल टीम की ओर से वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी ने अहम विकेट निकाले.
200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्पल नाइट्स की शुरुआत खराब रही. अजिंक्य रहाणे दूसरे ही ओवर में आउट हो गए. लेकिन इसके बाद क्रीज पर आए अंगकृष रघुवंशी ने मैच को पूरी तरह अपने नाम कर लिया.
No words needed. Angki’s game spoke for itself 🏏 pic.twitter.com/YlaWhVrOY7
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 20, 2026
रघुवंशी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर 103* रन ठोक दिए, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे. उनके साथ फिन एलन ने 23 रन और अनुकूल रॉय ने नाबाद 28 रन बनाकर अच्छा साथ दिया.
पर्पल नाइट्स ने 19.2 ओवर में 203/4 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और यह प्रैक्टिस मैच हाई-स्कोरिंग थ्रिलर बन गया. यह मुकाबला आने वाले IPL के लिए टीम की तैयारी और फॉर्म का बड़ा संकेत देता है.