बिहार के एमपी पप्पू यादव (Pappu Yadav) के बेटे सार्थक रंजन (Sarthak Ranjan) एक क्रिकेटर हैं. वे दिल्ली के लिए खेलते हैं. सार्थक ने 2 जनवरी 2016 को 2015-16 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना ट्वेंटी 20 डेब्यू किया. उन्होंने 25 फरवरी 2017 को 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की. उन्होंने 20 नवंबर 2018 को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया.
सार्थक रंजन का जन्म 25 सितंबर 1996 को दिल्ली में हुआ था.
एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.
5 चौके, 2 छक्के और 231 का स्ट्राइक रेट... आईपीएल 2026 से पहले सांसद पप्पू यादव के बेटे ने कोलकाता के इंट्रा स्क्वॉड मुकाबले में अपनी काबिलियत दिखाई.
KKR के प्रैक्टिस मैच में अंगकृष रघुवंशी ने शतक लगाकर धूम मचा दी. गोल्डन नाइट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे, जवाब में पर्पल टीम ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. रघुवंशी की पारी में 5 छक्के भी आए.
पप्पू यादव का शुमार बिहार के धाकड़ नेताओं में होता है. पप्पू यादव के बेटे सार्थ रंजन घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. सार्थक अब आईपीएल के अगले सीजन में भी भाग लेने जा रहे हैं.
कांग्रेस नेता पप्पू यादव के क्रिकेटर बेटे ने चौके-छक्के और फिफ्टी की लगाई लाइन. दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में क्रिकेटर सार्थक रंजन का बल्ला जमकर बोल रहा है.
पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 में कमाल का खेल दिखाया है. सार्थक ने पांच मैचों में 60.80 की बेहतरीन औसत से 304 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल रहे.