scorecardresearch
 

8 रन, 6 व‍िकेट... द‍िल्ली कैप‍िटल्स का IPL में ऐतिहासिक पतन, कौन था हार का व‍िलेन, अक्षर पटेल ने बता द‍िया

द‍िल्ली कैप‍िटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मिली करारी हार के बाद बल्लेबाजी के धराशायी होने के लिए ह‍िचक और बैड लक को जिम्मेदार ठहराया. टीम 6 रन पर 8 विकेट खो बैठी. अक्षर ने माना कि पिछले मैच का दबाव और पिच की बदलती परिस्थितियों को टीम सही से पढ़ नहीं सकी, जिससे मैच हाथ से निकल गया.

Advertisement
X
RCB मैच में बिखरी द‍िल्ली कैप‍िटल्स, अक्षर ने बता दी हार की असली वजह (Photo: PTI)
RCB मैच में बिखरी द‍िल्ली कैप‍िटल्स, अक्षर ने बता दी हार की असली वजह (Photo: PTI)

अक्षर पटेल ने द‍िल्ली कैप‍िटल्स (DC) की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ करारी हार के बाद टीम की बल्लेबाजी पर खुलकर बात की. उन्होंने इस शर्मनाक पतन के लिए ह‍िचक और बैडलक को जिम्मेदार ठहराया.

मैच के दौरान DC की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम 6 रन पर 8 विकेट गंवाकर मुकाबले से लगभग बाहर हो गई.अक्षर ने कहा कि विकेट जल्दी-जल्दी गिरने के कारण किसी भी बल्लेबाज को क्रीज पर टिकने का मौका नहीं मिला.

उन्होंने कहा-पिछले मैच में जो हुआ उसका असर था, थोड़ी ह‍िचक (hesitation) थी. इसके अलावा बैडलक भी रहा. एक-दो गेंदों में विकेट गिरते गए, कोई सेट नहीं हो पाया.

दिल्ली ने इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ 264 रन का विशाल स्कोर बनाया था, लेकिन उसे डिफेंड नहीं कर पाई थी. अक्षर के मुताबिक उसी मैच का मानसिक असर इस मुकाबले में भी देखने को मिला.

कप्तान ने पिच की भूमिका पर भी रोशनी डाली. उन्होंने बताया कि शुरुआत में गेंद स्विंग कर रही थी, लेकिन बाद में हालात आसान हो गए. हालांकि शुरुआती झटकों ने टीम को दबाव में डाल दिया. अक्षर ने कहा- पहले ओवर में स्विंग थी, लेकिन बाद में कम हो गई. जब आप 60-70 रन ही बनाते हैं, तो गेंदबाजों के दिमाग में वही रहता है.

क्या द‍िल्ली के गेंदबाज दोषी थे? अक्षर की दो टूक 
अक्षर ने गेंदबाजों को दोष देने से साफ इनकार किया और बल्लेबाजों की नाकामी को हार की मुख्य वजह बताया. उन्होंने कहा- जिस तरह हमने बल्लेबाजी की, उसे मैं बैड लक ही कहूंगा. इस बीच उन्होंने यह भी पुष्टि की कि म‍िचेल स्टार्क टीम से जुड़ चुके हैं और 1 मई के बाद चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे, हालांकि उनका वर्कलोड ध्यान में रखा जाएगा.

Advertisement

साह‍िल परख को क्यों दिया DC ने मौका?
युवा खिलाड़ी साह‍िल परख को डेब्यू करवाने के सवाल पर अक्षर ने कहा कि टीम को लेफ्ट राइट कॉम्बिनेशन की जरूरत थी और नेट्स में उनके प्रदर्शन ने भरोसा दिलाया. हालांकि परख दो गेंदे खेलने के बाद आउट हो गए, लेकिन कप्तान ने उनका बचाव किया. अक्षर ने कहा- यह उसका पहला मैच था, मैं उसे जज नहीं करूंगा. उसमें काफी पोटेंशल है. 

उन्होंने यह भी माना कि टीम ने पिच को गलत पढ़ा. दो दिन पहले विकेट ऐसा ही लग रहा था, लेकिन आज हवा और डे-नाइट कंडीशन में ज्यादा स्विंग थी. प्रोफेशनल्स के तौर पर हमें इसके लिए तैयार रहना चाहिए. आगे की रणनीति पर अक्ष ने ने साफ किया कि टीम में बड़े बदलाव नहीं होंगे. एक खराब मैच से सब कुछ नहीं बदलता. यह माइंडसेट और मेंटल स्ट्रेंथ की बात है. अंत में उन्होंने फैन्स से अपील की कि टीम का साथ हर हाल में दें.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement