Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य को मान-सम्मान, यश, आत्मविश्वास, उच्च पद और सरकारी क्षेत्र का कारक माना जाता है. अगस्त के महीने में सूर्य देव अपनी राशि में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं. पंचांग के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को सुबह 04 बजकर 33 मिनट पर सूर्य देव अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे. सूर्य का यह गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह परिवर्तन कुछ खास राशियों के लिए बेहद मंगलकारी और लाभप्रद साबित होने जा रहा है. आइए जानते हैं कि सूर्य के सिंह राशि में गोचर करने से किन 6 भाग्यशाली राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं और उन्हें किन क्षेत्रों में बंपर सफलता मिलेगी.
1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर अत्यंत शुभ और फलदायी रहने वाला है. इस दौरान आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में जबरदस्त वृद्धि होगी. लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे . आपका साहस व पराक्रम रंग लाएगा. आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ अचानक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. पिता का सहयोग मिलेगा. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिल सकता है. व्यावसायिक मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगेगी.
2. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा रहेगा. करियर में कोई बड़ी सफलता या मनचाहा पद मिल सकता है. भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके सभी अधूरे काम तेजी से गति पकड़ेंगे. किसी दूर स्थान से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. इसके अलावा, इस अवधि में भूमि, भवन या नया वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं. सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में भी विशेष लाभ प्राप्त होगा.
3. सिंह राशि (Leo)
चूंकि सूर्य देव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए यह समयावधि आपके लिए सबसे अधिक प्रभावशाली और लाभकारी साबित होगी. आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर नए और बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं. किसी प्रभावशाली और अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके करियर और व्यवसाय को नई दिशा देगी. धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे .
4. तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर मानसिक शांति और सुकून लेकर आएगा. आपकी आर्थिक योजनाएं सफल होंगी . धन से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगेंगी. व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभप्रद साबित होंगी. परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा. अपनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे. कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
5. वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर हर लिहाज से अनुकूल रहने वाला है. इस दौरान आपके वे सभी सपने पूरे हो सकते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे. घर-परिवार में किसी मांगलिक या शुभ कार्य के होने के संकेत हैं. व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे. यदि आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपको उम्मीद के मुताबिक बेहतरीन परिणाम दिला सकता है.
6. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का सिंह राशि में आना सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फल लेकर आएगा. परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी कई जरूरतें समय पर पूरी होंगी. मानसिक तनाव और चिंताएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी, और आप जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे. किस्मत का पूरा पहिया आपके पक्ष में घूमेगा.