scorecardresearch
 
Advertisement

Parliament Monsoon Session 2026 Live: मॉनसून सत्र का दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ा, दोनों सदनों में नहीं चल सकी कार्यवाही

aajtak.in | नई दिल्ली | 21 जुलाई 2026, 2:30 PM IST

Parliament Monsoon Session Live Updates: संसद के चालू मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है. पहले दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई थी. दूसरे दिन भी कार्यवाही का हंगामेदार आगाज हुआ. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Parliament Monsoon Session live updates Parliament Monsoon Session live updates

संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है. मॉनसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गई थी. दूसरे दिन की कार्यवाही का भी हंगामेदार आगाज हुआ है. लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण शुरू होने के बाद दो मिनट के भीतर ही 12 बजे, फिर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई.

राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच जारी है. राज्यसभा में आज भी मल्लिकार्जुन खड़गे ने छात्रों के प्रोटेस्ट पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया. राज्यसभा की कार्यवाही भी 12 बजे और फिर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

2:11 PM (एक घंटा पहले)

लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही कल यानी 22 जुलाई, बुधवार को दिन में 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है. दोनों सदनों में दो बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तब भी हंगामा जारी रहा. चेयर से बार-बार कार्यवाही चलने देने की अपील के बावजूद विपक्षी सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ. हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

12:47 PM (3 घंटे पहले)

'PM मोदी छात्रों से माफी मांगें, खामोश क्यों', प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर भड़के राहुल गांधी

Posted by :- Bikesh Tiwari

राहुल गांधी ने देश के एजुकेशन सिस्टम को पूरी तरह टूटा हुआ बताते हुए कहा कि छात्रों की शिकायतें जायज हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए और छात्रों से माफी मांगने की मांग की. उन्होंने अडानी, अंबानी और आरएसएस पर शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार और भविष्य के रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: 'पीएम मोदी छात्रों से माफी मांगें, खामोश क्यों', 'पीएम मोदी छात्रों से माफी मांगें, खामोश क्यों', CJP प्रोटेस्ट में हुए लाठीचार्ज पर भड़के राहुल गांधी

12:22 PM (3 घंटे पहले)

'देश अराजकता की ओर, हमें जेल की तरह रखा', खड़गे का सरकार पर वार

Posted by :- Bikesh Tiwari

सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद बाहर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि चर्चा करने का मौका दो. हम चाहते हैं कि इस पर बात हो कि क्यों छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया. सरकार खुद उकसा रही है कि देश में अराजकता हो और फिर लाठीचार्ज किया जाए, मारा जाए और डराकर उनको जेल में डाला जाए. खड़गे ने कहा कि ये अराजकता जनता या विपक्ष नहीं, सरकार कर रही है.

यह भी पढ़ें: 'देश अराजकता की ओर, हमें जेल की तरह रखा', 'देश अराजकता की ओर, हमें जेल की तरह रखा', खड़गे का सरकार पर वार

12:12 PM (3 घंटे पहले)

Parliament Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही भी 2 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही भी स्थगित हो गई है. लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच लिस्टेड बिजनेस लिए जाने के बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा चेयर से संध्या राय ने कर दी है.

Advertisement
12:10 PM (3 घंटे पहले)

Parliament Monsoon Session Live: राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा की कार्यवाही दूसरी बार शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
 

12:09 PM (3 घंटे पहले)

संसद में जोरदार हंगामा, लोकसभा में लिए जा रहे लिस्टेड बिजनेस

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए. विपक्षी सदस्यों की जोरदार नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही जारी है. चेयर पर डिप्टी स्पीकर पैनल की संध्या राय हैं. हंगामे के बीच सदन में आज की कार्यवाही के लिए लिस्टेड बिजनेस लिए जा रहे हैं.

11:14 AM (4 घंटे पहले)

'पेपर लीक घोर पाप, हमने दोषियों को नहीं बख्शा...', NEET पर बोले पीएम मोदी

Posted by :- Bikesh Tiwari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय दल की बैठक में NEET परीक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ने मामले में तुरंत कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया गया, आवश्यक कदम उठाए गए और जहां जरूरत पड़ी वहां दोबारा परीक्षा भी कराई गई.

यह भी पढ़ें: 'पेपर लीक घोर पाप, हमने दोषियों को नहीं बख्शा...', 'पेपर लीक घोर पाप, हमने दोषियों को नहीं बख्शा...', NEET पर बोले पीएम मोदी

11:12 AM (4 घंटे पहले)

Monsoon Session Live:राज्यसभा में खड़गे ने उठाया छात्रों के प्रोटेस्ट पर लाठीचार्ज का मुद्दा

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में मॉनसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही का आगाज होते ही विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने छात्रों के प्रोटेस्ट और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया. राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

11:10 AM (4 घंटे पहले)

Monsoon Session: संसद की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य जोरदार नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए. हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दो मिनट के भीतर ही स्थगित करनी पड़ी. स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
 

Advertisement
Advertisement