scorecardresearch
 

IPL में अब नए सरपंचों का युग, धोनी-रोहित के बाद कौन होगा असली मास्टरमाइंड कैप्टन? श्रेयस-हार्द‍िक-पाटीदार में किसके आंकड़े भौकाली

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) इत‍िहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच ज‍िताए हैं. वहीं आईपीएल इत‍िहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, व‍िराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

Advertisement
X
धोनी-रोहित का युग खत्म! IPL 2026 में कौन है कप्तानों का कप्तान, श्रेयस या हार्द‍िक (Photo: ITG)
धोनी-रोहित का युग खत्म! IPL 2026 में कौन है कप्तानों का कप्तान, श्रेयस या हार्द‍िक (Photo: ITG)

IPL 2026 All Captains: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 का मौजूदा सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है. इस सीजन में कुछ नए कप्तान देखने को मिलेंगे, वहीं कुछ पुराने धुरंधर भी. इनके साथ कई ऑलटाइम बेस्ट कैप्टन भी बतौर ख‍िलाड़ी खेलते दिखेंगे. 

क्या ये नए कैप्टन, रोहित-धोनी जैसी छाप छोड़ पाएंगे? क्या उनके जैसा कैल‍िबर इस आईपीएल में इनका देखने को म‍िलेगा? वहीं जो पहली बार कप्तानी संभालने जा रहे हैं, क्या वो इस नेतृत्व के महाचैलेंज पर खरे उतरेंगे? 

इस आईपीएल सीजन में र‍ियान पराग को राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी सौंपी गई है. वहीं ईशान किशन को आईपीएल में कप्तानी की बोहनी करने का मौका मिलेगा. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार हैं. ज‍िन्होंने प‍िछली बार अपनी टीम को ख‍िताबी जीत द‍िलाई. उनका जीत का प्रत‍िशत फ‍िलहाल तो 76.92% है.

लीग में पंजाब किंग्स के 'सरपंच' श्रेयस अय्यर भी हैं, जो 3 अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीम को आईपीएल फाइनल में पहुंचा चुके हैं. मुंबई इंड‍ियंस के कप्तान हार्द‍िक पंड्या भी क‍िसी से कम नहीं हैं, जो कभी अपनी कप्तानी में गुजरात को पहली बार में ही चैम्प‍ियन बना चुके हैं. 

Advertisement

ऐसे में यह जानना जरूरी है कि जो मौजूदा सीजन यानी कि 2026 में आईपीएल में जो कप्तानी करने जा रहे हैं. उनके आंकड़े बतौर कप्तान कैसे रहे हैं. 

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान गायकवाड़ में कितना दम?  
ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल के 2024 सीजन में धोनी की जगह कप्तान बने, लेकिन 2025 सीजन में वो इंजर्ड हो गए थे, इसके बाद धोनी ने कप्तानी संभाली. पर मौजूदा सीजन में गायकवाड़ एक बार फ‍िर से कप्तानी करते दिखेंगे.

यह भी पढ़ें: IPL के वो खिलाड़ी, जिन्हें मिला सिर्फ 1 मैच... फिर हो गए 'गायब', ल‍िस्ट में पाकिस्तानी-बांग्लादेशी भी शाम‍िल

गायकवाड़ ने कुल 19 मैचों में चेन्नई की कप्तानी की है, जहां उनके नाम 8 जीत और 11 हार हैं. उनकी जीत का प्रत‍िशत 42.1 है. गायकवाड़ उस टीम की कमान संभाल रहे हैं, जो धोनी के नेतृत्व में 5 बार आईपीएल चैम्प‍ियन बन चुकी है, ऐसे में उनके सामने एक बड़ा चैलेंज रहेगा. 

क्या कैप्टन अक्षर पटेल पार लगाएंगे द‍िल्ली कैप‍िटल्स  की नैया?
अक्षर पटेल ने वैसे तो 2024 के आईपीएल में भी द‍िल्ली कैप‍िटल्स टीम की कमान संभाली थी, लेकिन वो आईपीएल 2025 के लिए टीम के न‍ियम‍ित कप्तान बनाए गए. अक्षर ने अब त‍क कुल 13 मैचों में कप्तानी की है, जहां उनके नाम 6 जीत जीत, 6 हार, 1 बेनतीजा रहा.

Advertisement

अक्षर ने वैसे गुजरात राज्य के लिए भी 16 टी20 मैचों में कप्तानी की है, यहां उनके नाम 10 जीत और 6 हार हैं. अक्षर हाल में टी20 वर्ल्ड कप में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से छाए रहे थे, ऐसे में वो क्या द‍िल्ली की नैय्या पार लगा पाएंगे या नहीं, यह बड़ा सवाल रहेगा. 

गुजरात टाइटन्स का कप्तान ग‍िल के हाथों में 
गुजरात टाइटन्स की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं, यह उनका तीसरा सीजन कप्तान के रूप में है. ग‍िल को नवंबर 2023 में आईपीएल 2024 सीजन के लिए कप्तानी संभाली थी. ग‍िल से पहले टीम की कमान हार्द‍िक पंड्या संभाल रहे थे.

यह भी पढ़ें: IPL से गायब हो गईं ये 5 टीमें... कोई बना चैम्पियन तो कोई कोर्ट पहुंचा, अब कभी नहीं होगी वापसी

ग‍िल ने अब तक 27 आईपीएल मैचों में गुजरात की कप्तानी की है, जहां उनके नाम 14 जीत और 13 हार हैं. ग‍िल की कप्तानी का जीत प्रत‍िशत 51.85 है. ग‍िल अगर इस आईपीएल में धमाल मचाते हैं तो उनका टी20 टीम में आने का रास्ता भी खुल सकता है. वनडे और टेस्ट टीम के भारतीय कप्तान हाल में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम से बाहर रहे थे. 

Advertisement

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान हैं रहाणे 
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी अज‍िंक्य रहाणे संभाल रहे हैं. उनको 2025 सीजन में टीम का कप्तान बनाया गया था. 2025 में केकेआर के लिए रहाणे ने 13 मैच में कप्तानी की, जहां 5 मैचों में जीत और 7 में हार मिली और एक मैच बेनतीजा रहा. वहीं इन 13 मैचों में उन्होंने 390 रन भी बनाए.


यह भी पढ़ें: IPL के असली धुरंधर... रोहित-कोहली-धोनी समेत वो 7 सुपरस्टार जो 18 साल से मचा रहे हैं तहलका

37 साल के रहाणे वैसे तो पूर्व में राजस्थान रॉयल्स और राइज‍िंग पुणे सुपजायंट की कप्तानी कर चुके हैं. ओवरऑल बतौर कप्तान उन्होंने 38 मैचों में व‍िभ‍िन्न टीम में कप्तानी की, जहां 14 मैचों में उनके नेतृत्व में टीम जीती, 23 में हार मिली और 1 मैच बेनतीजा रहा.     

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं  27 करोड़ी पंत 
ऋषभ पंत वैसे तो आईपीएल में लखनऊ की टीम से पहले द‍िल्ली कैप‍िटल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं. वहां उन्होंने कुल 57 मैचों में कप्तानी की, नतीजा रहा 30 में जीत और 27 में हार.

पंत ने 2025 में केएल राहुल से लेकर लखनऊ की कप्तानी संभाली थी, जिन्होंने फ्रेंचाइजी के पहले तीन सीजनों में टीम का नेतृत्व किया था. पंत ने 14 मैचों में लखनऊ की कप्तानी की है, इसमें 6 जीत मिली और 8 में हार रही. पंत आईपीएल इत‍िहास के सबसे महंगे ख‍िलाड़ी हैं, उनको 27 करोड़ रुपये की कीमत संजीव गोयनका ने खरीदा था. ऐसे में उन्हें अपनी कीमत का दम भी इस सीजन में द‍िखाना होगा. पंत ने आईपीएल के प‍िछले सीजन में 14 मैचों में 269 रन बनाए. इसमें उनका 118 रनों का नाबाद शतक भी रहा, वह शुरुआती मैचों में जूझते हुए द‍िखे. 

मुंबई इंड‍ियंस के कप्तान पंड्या क्या इस बारे करेंगे कमाल 
हार्द‍िक पंड्या पंड्या मुंबई इंड‍ियंस की कप्तानी कर रहे हैं. पंड्या मुंबई से पहले गुजरात टाइटन्स की कप्तानी भी कर चुके हैं. जहां उनकी कप्तानी में टीम 2022 में चैम्प‍ियन बनी थी. पंड्या 2024 में रोहित शर्मा की जगह मुंबई टीम कप्तान बने थे, जिन्‍होंने मुंबई को पांच आईपीएल ख‍िताब ज‍िताए थे. हार्द‍िक ने मुंबई के लिए दो सीजन 2024 और 2025 के 29 मैच में कप्तानी की. इसमें  13 जीते और 16 हार उनके खाते में रहीं. वहीं उन्होंने ओवरऑल 60 मुकाबलों में कप्तानी की. इनमें से 35 में टीम को जीत और 25 में हार मिली.

Advertisement

पंजाब किंग्स का कप्तान श्रेयस कितने प्रभावशाली
श्रेयस अय्यर को आईपीएल के 2025 सीजन में पंजाब किंग्स का कप्तान बनाया गया था. 2025 में उनकी कप्तानी में पंजाब की टीम ने आईपीएल का फाइनल खेला. उनके नेतृत्व में ही कोलकाता नाइटराइडर्स 2024 में चैम्प‍ियन बनी. वहीं श्रेयस के नेतृत्व में ही द‍िल्ली कैप‍िटल्स की टीम अपना इकलौता आईपीएल फाइनल 2020 में खेली थी. श्रेयस की कप्तानी में पंजाब ने आईपीएल के 2025 सीजन में 17 मैचों में से 10 में जीत दर्ज की, 6 में हार और एक मैच बेनतीजा रहा. उन्होंने ओवरऑल कुल 87 मैचों में कप्तानी की है, जहां उनके कैप्टेंसी पोर्ट‍िफोल‍ियो में 50 जीत और 35 हार रहे हैं. दो मैच बेनतीजा भी रहे

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान  रियान पराग करेंगे कमाल 
चूंकि संजू सैमसन ट्रेड होकर चेन्नई सुपर किंग्स पहुंच गए हैं, ऐसे में इस आईपीएल सीजन में र‍ियान पराग टीम की कप्तानी करेंगे. र‍ियान के सामने सबसे बड़ा चैलेंज है टीम की कप्तानी के साथ खुद के प्रदर्शन में भी सुधार और साथ ही टीम के लिए ख‍िताब की उम्मीद... क्योंकि राजस्थान रॉयल्स केवल 2008 में ही ख‍िताब जीत सकी थी. र‍ियान ने 2025 सीजन में संजू के बाहर बैठने की वजह से कप्तानी संभाली थी. पराग की कप्तानी में राजस्थान ने 8 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की और 6 में उनको हार मिली. लेकिन अब वो फुलटाइम कैप्टन हैं. 

Advertisement

पराग ने 2025 सीजन में 14 मैचों में 393 और उससे पहले वाले सीजन में 16 मैचों में 573 रन बनाए थे. वहीं वो आईपीएल में अब तक 84 मैचों में 1566 रन बना चुके हैं. ऐसे में इस बार उनको खुद को बतौर कप्तान साब‍ित करना होगा. 

क्या रजत पाटीदार करेंगे ह‍िस्ट्री र‍िपीट?
IPL 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18वें सीजन में पहली ट्रॉफी जीती. पाटीदार ने 13 मैचों में कप्तानी की, जहां 10 में जीत मिली और  3 में हार. वहीं दो मैचों में जितेश शर्मा ने कप्तानी की, ज‍ितेश की कप्तानी में नतीजा 1 जीत और 1 हार का रहा.

वैसे पाटीदार ने 14 मैच आईपीएल 2025 सीजन में खेले थे और 393 रन बनाए. ऐसे में इस बार यह देखना होगा कि क्या RCB की टीम फ‍िर से आईपीएल ट्रॉफी जीत पाएगी या नहीं. 

ईशान किशन बने SRH के शुरुआती मैचों के कप्तान 
पैट कमिंस चोटिल होने के कारण शुरुआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी नहीं करेंगे. ऐसे में ईशान किशन को शुरुआती मैचों के लिए कप्तानी दी गई है. ईशान के लिए कप्तानी का यह नया अनुभव है. वह पहली बार आईपीएल में कप्तानी करने जा रहे हैं, हालांकि ईशान की कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 सीजन में अपने नाम की थी.

Advertisement

कमिंस ने SRH की कप्तानी करते हुए 30 मैच खेले हैं, जिनमें से 15 में जीत और 14 में हार मिली है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.  2024 सीजन में उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया, जहां उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा. वहीं पिछले सीजन में SRH ने छह जीत और सात हार के साथ छठा स्थान हासिल किया था. 

कौन है आईपीएल का सबसे सफल कप्तान? 
आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी सबसे आगे नजर आते हैं, जिन्होंने ओवरऑल 235 मैचों में 136 जीत के साथ करीब 58.36% का शानदार जीत प्रतिशत दर्ज किया. वहीं धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को कई खिताब दिलाए. धोनी ने राइज‍िंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए भी 2016 में 14 मैचों में कप्तानी की थी, जहां उनके नाम 5 जीत और 9 हार रही. 

रोहित शर्मा भी इस सूची में मजबूती से शामिल हैं, जिनकी अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने 5 ट्रॉफी जीतीं और 158 मैचों में 89 जीत के साथ उनका जीत प्रतिशत 56% से ऊपर रहा.

विराट कोहली भले ही अपनी कप्तानी में खिताब ना जीत सके हों, लेकिन 143 मैचों में 68 जीत के साथ उन्होंने आरसीबी को प्रतिस्पर्धी बनाए रखा. उनकी कप्तानी में जीत प्रतिशत 48 से ऊपर रहा. 

वहीं गौतम गंभीर ने 129 मैचों में 71 जीत दर्ज कर केकेआर को 2 बार चैम्पियन बनाया और उनकी कप्तानी का जीत प्रतिशत भी 55 से ऊपर रहा.

नई पीढ़ी में श्रेयस अय्यर तेजी से उभरे हैं, जिन्होंने 87 मैचों में 50 जीत के साथ 57 से ऊपर का जीत प्रतिशत बनाए रखते हुए खुद को एक भरोसेमंद कप्तान के रूप में स्थापित किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement