scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

मां बनेगी मशहूर टीवी एक्ट्रेस, पोल्का ड्रेस पहनकर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, खुशी से चहकी, Photos

Surbhi Jyoti
  • 1/9

टीवी सीरियल कुबूल है की एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इस समय अपनी लाइफ के बेस्ट फेज में हैं. वो 38 की उम्र में मां बनने वाली हैं, कुछ ही समय में उनकी डिलीवरी है जिसके लिए वो काफी एक्साइटेड भी हैं.

Surbhi Jyoti
  • 2/9

सुरभि अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को काफी खुलकर एंजॉय कर रही हैं. कई मौकों पर उन्हें अपना बेबी बंप थामे फोटोशूट कराते देखा गया है. इन दिनों एक्ट्रेस अपना मैटरनिटी शूट करा रही हैं, जिसमें उनके कई सारे लुक्स देखने मिल रहे हैं.

Surbhi Jyoti
  • 3/9

अब सुरभि ने वो वायरल पोल्का डॉट ड्रेस पहनकर फोटोशूट कराया है, जिसे पहनकर बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेज अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर चुकी हैं. हालांकि इस बार वो बेहद अलग अंदाज में नजर आई हैं. 

Advertisement
Surbhi Jyoti
  • 4/9

सुरभि ने रेट्रो अंदाज में अपना मैटरनिटी फोटोशूट कराया है, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं. उनका फैशन स्टाइल काफी अनोखा और खूबसूरत लग रहा है.

Surbhi Jyoti
  • 5/9

कुछ फोटोज में सुरभि अपना बेबी बंप थामे खड़ी हुईं नजर आई हैं. वहीं कुछ में उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही है. एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो भी पूरी तरह निखरकर आ रहा है.

Surbhi Jyoti
  • 6/9

सुरभि ने पोल्का ड्रेस के साथ काफी मिनिमल मेकअप का इस्तेमाल किया है. वहीं अपने गले में उन्होंने मोतियों की मालाएं पहनी हैं. बालों में एक्ट्रेस ने एक बन पहना है, जो उनकी ड्रेस से मैच करता है.

Surbhi Jyoti
  • 7/9

सुरभि के इस फोटोशूट को देख फैंस की खुशी चार गुना बढ़ गई है. हर कोई उनके चेहरे पर खुशी देखकर इमोशनल होता नजर आया है. एक्ट्रेस के मैरटनिटी फोटोज की चर्चा काफी ज्यादा हो रही है.

Surbhi Jyoti
  • 8/9

बात करें सुरभि ज्योति की, तो शादी के दो साल बाद वो और उनके पति सुमित सुरी पेरेंट्स बनेंगे. इसी महीने एक्ट्रेस की डिलीवरी होनी है, जिसका इंतजार फैंस को भी बेसब्री से है.

Surbhi Jyoti
  • 9/9

All Photos: Instagram @surbhijyoti

Advertisement
Advertisement
Advertisement