scorecardresearch
 

IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले टीमों में हड़कंप! KKR और SRH की टीम से बाहर हुए ये सूरमा

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेव‍िड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

Advertisement
X
आकाश दीप आईपीएल से बाहर हो गए हैं (Photo: PTI)
आकाश दीप आईपीएल से बाहर हो गए हैं (Photo: PTI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले टीमों में बदलाव का दौर शुरू हो गया है. कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR)  और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चोटिल खिलाड़ियों की जगह नए नामों का ऐलान किया है.

भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप लंबर स्ट्रेस इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उन्हें अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम की निगरानी में बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: IPL vs PSL: पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर कितने ख‍िलाड़ी अब तक IPL में आए? टेंशन में PCB, देखें पूरी ल‍िस्ट

KKR ने उनकी जगह विदर्भ के 28 वर्षीय लेफ्ट-आर्म पेसर सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया है. दुबे अब तक IPL में डेब्यू नहीं कर पाए हैं, हालांकि वे पहले SRH स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके हैं. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 30 लाख रुपये में साइन किया है.

दूसरी ओर, SRH को भी बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेक एडवर्ड्स पैर की चोट के कारण बाहर हो गए हैं. उन्हें IPL ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कड़ी टक्कर देखने को मिली थी.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेड‍ियम में 11 सीटें रहेंगी हमेशा खाली, RCB ने क्यों किया ये भावुक फैसला

Advertisement

SRH ने उनकी जगह इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज डेव‍िड पायन को शामिल किया है. पेन ने इंग्लैंड के लिए एक वनडे खेला है और टी20 क्रिकेट में 233 मैचों में 304 विकेट अपने नाम किए हैं. वह SRH से 1.5 करोड़ रुपये में जुड़े हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में सख्ती, मैच डे प्रैक्टिस बैन, फैमिली एंट्री सीमित, नहीं माने नियम तो BCCI ठोकेगा जुर्माना

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, ऐसे में टूर्नामेंट से पहले ये बदलाव दोनों टीमों के लिए रणनीतिक तौर पर बेहद अहम माने जा रहे हैं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement