scorecardresearch
 

भारतीय गेंदबाजों में प्रेक्टिस की कमी: हरभजन सिंह

ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का मानना है कि भारतीय गेंदबाजों में प्रेक्टिस की कमी है. जिसकी वजह से मौजूदा आस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन में एकरूपता नजर नहीं आ रही है.

Advertisement
X

ऑफ स्पिन गेंदबाज  का मानना है कि भारतीय गेंदबाजों में प्रेक्टिस की कमी है. इसकी वजह से मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन में एकरूपता नजर नहीं आ रही है.

दरअसल ऐसा इसलिए लग रहा है क्योंकि हाल ही में भारत को ऑस्ट्रेलिया में चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद टीम इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के साथ हुई त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला में भी भारत को कोई जीत हासिल नहीं हुई. 

हरभजन के मुताबिक प्रेक्टिस में कमी की वजह से भारतीय गेंदबाज अपने प्रदर्शन में एकरूपता कायम रखने में नाकाम रहे हैं. यह सच है कि कोई महान गेंदबाज भी सभी छह गेंद सही जगह पर नहीं डाल सकता लेकिन एक औसत के हिसाब से आपको ज्यादा से ज्यादा अच्छी गेंदे तो डालनी ही होंगी जिससे अपनी टीम का अच्छा प्रदर्शन हो सकें. जो फिलहाल हमारे गेंदबाज नहीं कर रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement