scorecardresearch
 

India vs Ireland Live Score: वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू या बढ़ेगा इंतजार? भारत-आयरलैंड के बीच आज दूसरा टी20

India vs Ireland Live Score, 2nd T20I 2026: बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में भारत और आयरलैंड की टीम्स दूसरे टी20 मुकाबले के लिए आमने-सामने हैं. भारतीय टीम पहले मैच में मिली करारी हार के बाद दमदार वापसी के इरादे से मैदान पर उतरी है.

Advertisement
X
भारत-आयरलैंड के बीच आज दूसरा टी20. (Photo: SLC)
भारत-आयरलैंड के बीच आज दूसरा टी20. (Photo: SLC)

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (28 जून) है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे होना है. वहीं पहली गेंद शाम 6 बजे फेंकी जाएगी. ये देखना दिलचस्प होगा कि वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में खेलते हैं या नहीं. 15 साल के वैभव को पहले मैच में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिला था.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम सीरीज का पहला मुकाबला 34 रनों से गंवा बैठी थी. ऐसे में ये मुकाबला जीतना टीम इंडिया के बेहद जरूरी है, नहीं तो वो सीरीज गंवा देगी. वैसे भी भारत ने लंबे अरसे से कोई टी20 सीरीज नहीं गंवाया है. भारत-आयरलैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 8 मुकाबले में जीत दर्ज की. जबकि आयरलैंड को एक मैच में सफलता हासिल हुई. यानी आंकड़ों में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है.

मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे/रवि बिश्नोई, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.

Advertisement

मुकाबले में आयरलैंड की संभावित प्लेइंग-11: टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदरा और मैथ्यू हॉलार्ड.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement