आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के वॉर्म-अप मैच में भारत ने बांग्लादेश को 60 रनों से हरा दिया. शनिवार (1 जून) को न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश को जीत के लिए 183 रनों का टारगेट मिला था, हालांकि वह 9 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी.
बांग्लादेश के लिए महमूदुल्लाह रियाद ने 28 गेंदों पर 40 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक सिक्स शामिल रहा. वहीं शाकिब अल हसन ने दो चौके की मदद से 34 गेंदों पर 28 रन बनाए. भारत की ओर से शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिए. वहीं जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता हासिल हुई.
All smiles in New York as complete a 60-run win in the warmup clash against Bangladesh 👏👏
— BCCI (@BCCI)
Scorecard ▶️
बांग्लादेश की पारी का स्कोरकार्ड: (122/9, 20 ओवर)
| बल्लेबाज | रन | गेंदबाज | विकेट पतन |
| सौम्य सरकार | 0 | अर्शदीप सिंह | 1-1 |
| लिटन दास | 6 | अर्शदीप सिंह | 2-7 |
| नजमुल हुसैन शंतो | 0 | मोहम्मद सिराज | 3-10 |
| तौहीद हृदोय | 13 | अक्षर पटेल | 4-39 |
| तंजीद हसन | 17 | हार्दिक पंड्या | 5-41 |
| शाकिब अल हसन | 28 | जसप्रीत बुमराह | 6-111 |
| महमूदुल्लाह रियाद | 40 | रिटायर्ड आउट | 7-116 |
| रिशद हुसैन | 5 | शिवम दुबे | 8-119 |
| जाकेर अली | 0 | शिवम दुबे | 9-119 |
पंड्या-पंत ने खेली धांसू पारी
इससे पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने पांच विकेट पर 182 रन बनाए. भारत के लिए ऋषभ पंत ने रिटायर्ड आउट होने से पहले 32 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली. पंत ने अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए. वहीं हार्दिक पंड्या ने 23 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और दो चौके शामिल रहे. सूर्यकुमार यादव ने 31 और कप्तान रोहित शर्मा ने 23 रनों का उपयोगी योगदान दिया. बांग्लादेश की ओर से महेदी हसन, शोरिफुल इस्लाम, महमूदुल्लाह और तनवीर इस्लाम ने एक-एक विकेट झटके. इस मुकाबले के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया था. वहीं संजू सैमसन ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की.
भारत की पारी का स्कोरकार्ड: (182/5, 20 ओवर)
| बल्लेबाज | रन | गेंदबाज | विकेट पतन |
| संजू सैमसन | 1 | शोरिफुल इस्लाम | 1-11 |
| रोहित शर्मा | 23 | महमूदुल्लाह | 2-59 |
| ऋषभ पंत | 53 | रिटायर्ड आउट | 3-103 |
| शिवम दुबे | 14 | महेदी हसन | 4-130 |
| सूर्यकुमार यादव | 31 | तनवीर इस्लाम | 5-159 |
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम को आयरलैंड, पाकिस्तान, यूएसए और कनाडा के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है. भारतीय टीम के शुरुआती तीन ग्रुप मैच न्यूयॉर्क में होंगे. भारतीय टीम अपना पहला 5 जून को आयरलैंड से खेलेगी. वहीं उसका दूसरा मैच 9 जून को पाकिस्तान से होगा. जबकि भारतीय टीम अपना तीसरा ग्रुप मुकाबला 12 जून को यूएसए के खिलाफ खेलेगी. भारत का आखिरी ग्रुप मैच 15 जून को कनाडा के खिलाफ फ्लोरिडा में रखा गया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज.
रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान