केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने टीम इंडिया को बांग्लादेश पर जीत की बधाई दी है. अमित शाह ने कहा कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को बधाई. उन्होंने टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुम्रा को शानदार प्रदर्शन के लिए भी बधाई दी. साथ ही उन्होंने आगे के मैचों को लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी.
बता दें कि टीम इंडिया ने मंगलवार को एजबेस्टन मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में बांग्लादेश को 28 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है.
Congratulations to for making into the semi-finals of the .
Kudos to for a perfect ton and for a match winning spell.
All the very best for the future games.
— Amit Shah (@AmitShah)Advertisement
टीम इंडिया की जीत में रोहित शर्मा और जसप्रीत बुम्रा का अहम योगदान रहा. रोहित शर्मा ने जहां 104 रन की शानदार पारी खेली तो वहीं बुम्रा ने गेंद से कमाल करते हुए बांग्लादेश के 4 विकेट झटके. रोहित शर्मा को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ दे मैच के पुरस्कार से नवाजा गया.
जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि क्या शानदार टीम है. जय हिंद.
जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है. कानपुर में क्रिकेट फैंस टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहे हैं.What a unit. We march on. Jai hind 🇮🇳
— Virat Kohli (@imVkohli)
Kanpur: Fans celebrate after India won by 28 runs against Bangladesh; with this win India has entered into the semi-finals of Cricket World Cup 2019.
— ANI UP (@ANINewsUP)
जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 87 साल की उस फैन से भी मुलाकात की जो मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थीं.
Also would like to thank all our fans for all the love & support & especially Charulata Patel ji. She's 87 and probably one of the most passionate & dedicated fans I've ever seen. Age is just a number, passion takes you leaps & bounds. With her blessings, on to the next one. 🙏🏼😇
— Virat Kohli (@imVkohli)
उनसे मुलाकात के कोहली ने ट्वीट किया कि हमारे सभी प्रशंसकों को प्यार और समर्थन और विशेष रूप से चारुलता पटेल जी को धन्यवाद देना चाहता हूं. वह 87 साल की हैं और शायद सबसे ज्यादा भावुक और समर्पित प्रशंसकों में से एक हैं. उम्र सिर्फ एक संख्या है, जुनून आपको आगे ले जाता है. उनके आशीर्वाद के साथ हम आगे जा रहे हैं.