श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए एक डराने वाली खबर सामने आई है. टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान हाथ में गेंद लगने की वजह से इंजर्ड हो गए.
चोट इतनी दर्दनाक थी कि ऋषभ पंत को बीच मैच में ही रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा. भारतीय पारी के 58वें ओवर के दौरान पंत टीम के लिए तेज गति से रन जोड़ने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन इस दौरान वह चोटिल हो गए.
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की एक शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर पंत ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया. गेंद की रफ्तार इतनी तेज थी कि पंत जब तक बल्ला पूरी तरह घुमा पाते, गेंद उनके हाथ के दस्ताने और कलाई पर जा लगी.
Rishabh Pant walks off after sustaining a wrist injury. 💔
Hoping he comes back strong, just like the last time. IYKYK 😮💨 pic.twitter.com/NcTOuOer60— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) August 23, 2026
चोट लगते ही दर्द से तड़प उठे पंत
गेंद लगते ही पंत कलाई के दर्द से कराहते नजर आए. उन्होंने तुरंत अपना बल्ला छोड़ दिया और कलाई पकड़कर बैठ गए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारतीय टीम के फिजियो दौड़ते हुए मैदान पर पहुंचे. फिजियो ने कलाई की सूजन को कम करने के लिए तुरंत उस पर आइस पैक लगाया. पंत को राहत देने के लिए कलाई पर टेप भी बांधी गई, हालांकि उससे सहज महसूस न होने पर टेप को हटा दिया गया.
काफी देर तक चले इस इलाज के बाद भी जब पंत बल्लेबाजी करने की स्थिति में नहीं दिखे तो उन्होंने पवेलियन लौटने का फैसला किया. उस समय पंत 15 गेंदें खेलकर क्रीज पर जमने की कोशिश ही कर रहे थे. उनके बाहर जाने के बाद रवींद्र जडेजा नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए.
Devdutt Padikkal’s fine form continues with another composed fifty! 🔥
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 23, 2026
Watch #SLvIND 2nd Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/wHlhEQgkin
टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय
पंत का इस तरह चोटिल होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का पासा पलटने में माहिर हैं और पहले भी टीम के लिए कई अहम पारियां खेल चुके हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि भारतीय प्लेइंग इलेवन में ध्रुव जुरेल भी शामिल हैं, जो जरूरत पड़ने पर विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाल सकते हैं.
फिलहाल बीसीसीआई (BCCI) की मेडिकल टीम पंत की चोट का सही आकलन कर रही है. एक्स-रे या विस्तृत स्कैन के बाद ही साफ हो पाएगा कि चोट कितनी गंभीर है और क्या पंत इस मैच में दोबारा बल्लेबाजी करने उतर पाएंगे या नहीं.