scorecardresearch
 

IND vs PAK T20 WC Highlights: सूर्या 'सेना' के आगे PAK का सरेंडर... कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एक बार फिर एकतरफा मात दी. टीम इंडिया ने ये मैच 61 रनों से जीता.

Advertisement
X
India vs Pakistan Cricket Score: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से दी पटखनी (Photo: BCCI)
India vs Pakistan Cricket Score: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से दी पटखनी (Photo: BCCI)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. जिसमें टीम इंडिया ने 61 रनों से जीत हासिल की. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारत ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम 114 पर ही ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. 

ऐसे रही पाकिस्तान की बैटिंग

भारत के 176 रनों के जवाब में पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की जोड़ी उतरी. लेकिन हार्दिक ने फरहान को चलता किया और खाता भी नहीं खोलने दिया. हार्दिक का पहला ओवर मेडन रहा. इसके बाद बुमराह ने मोर्चा संभाला. वो दूसरा ओवर लेकर आए और उन्होंने दूसरी ही गेंद पर सैम अयूब का विकेट चटका दिया. सैम के बल्ले से केवल 6 रन आए. इसी ओवर में बुमराह ने कप्तान सलमान का भी विकेट झटक लिया. यानी दो ओवर में पाक का स्कोर 13-3 था. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया. 5वें ओवर में अक्षर पटेल ने बाबर आजम को बोल्ड किया. बाबर के बल्ले से केवल 5 रन आए. 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 38-4 था.

लेकिन इसके बाद उस्मान खान और शादाब खान ने पारी को संभाला. दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनपी. 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 71-4 था. लेकिन उस्मान और शादाब के बीच 39 रनों की साझेदारी को तोड़ा अक्षर पटेल ने. अक्षर ने 11वें ओवर में उस्मान का विकेट झटका. उस्मान के बल्ले से 34 गेंद में 44 रन आए. इसके बाद कुलदीप  ने 12वें ओवर में मोहम्मद नवाज का विकेट चटकाया. नवाज के बल्ले से केवल 4 रन आए. 13वां ओवर लेकर तिलक वर्मा आए और उन्होंने पहली ही गेंद पर शादाब का विकेट झटक लिया. शादाब ने 14 रन बनाए. इसके बाद 16वें ओवर में वरुण ने पाक को 8वां झटका दिया. फहीम 10 रन बनाकर आउट हो गए. अगली ही गेंद पर वरुण ने अबरार का भी विकेट चटका दिया. इसके बाद हार्दिक ने आखिरी विकेट झटका. पाकिस्तान की टीम 114 पर ढेर हो गई. अब वर्ल्ड कप में भारत की जीत का आंकड़ा 8-1 का हो गया है.

Advertisement

ऐसे चली भारत की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. पहला ओवर सलमान आगा लेकर आए. उन्होंने पहले ओवर में ही अभिषेक का विकेट झटक लिया. अभिषेक खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52-1 था. ईशान किशन ने केवल 27 गेंदों में ही फिफ्टी लगा दी. इसके बाद ईशान ने केवल छक्के-चौकों में डील किया. लेकिन भारत को दूसरा झटका 9वें ओवर में लगा. जब ईशान किशन 40 गेंद पर 77 रन बनाकर आउट हुए. सैम अयूब ने उनका विकेट लिया. ईशान ने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के जड़े. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92-2 था.

इसके बाद कप्तान सूर्या और तिलक वर्मा के बीच अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 15वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा, जब तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अगली ही गेंद पर सैम अयूब ने हार्दिक का भी विकेट झटक लिया. हार्दिक खाता नहीं खोल सके. 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127-4 रन था. 19वें ओवर में भारत को 5वां झटका लगा जब कप्तान सूर्या का विकेट उस्मान तारिक ने झटका. सूर्या के बल्ले से 32 रन आए. आखिरी ओवर में शिवम दुबे रन आउट हुए. दुबे के बल्ले से 27 रन आए. लेकिन रिंकू सिंह ने 4 गेंद में 11 रन जड़े जिसके दम पर भारत ने पाकिस्तान के सामने 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 10 चौके, 3 छक्के... ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर रगड़ा, बना गए ये धांसू रिकॉर्ड्स

पाकिस्तान की ओर से उस्मान तारिक ने 4 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिए. वहीं, सैम अयूब ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके. जबकि शाहीन आफरीदी और सलमान आगा को 1-1 विकेट मिले. 

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन आफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

T20 WC India vs Pakistan: देखें मैच का बॉल बाय बॉल अपडेट

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

अबतक कैसा रहा है दोनों टीमों का सफर

भारत ने विश्वकप टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया था और फिर नामीबिया को 93 रन से मात दी थी. अब भारत ने पाकिस्तान को पटखनी देकर ग्रुप भी टॉप किया है और सुपर-8 के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है. जबकि पाकिस्तान ने पहले नीदरलैंड्स को रोमांचक मुकाबले में हराया, फिर अमेरिका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की. लेकिन कोलंबो में भारत के खिलाफ उसे हार मिली.

Advertisement

टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 17 मैच हुए हैं, जिसमें भारत 14-3 से आगे है. टी20 विश्व कप में यह अंतर और भी बड़ा है- 9 मैचों में भारत 8-1 से आगे है.

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा से रूठी किस्मत, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बना गए शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs PAK: टी20I हेड-टू-हेड

कुल मैच: 17
भारत: 14 (1 बॉल-आउट से)
पाकिस्तान: 3
टाई: 1 (भारत ने बॉल-आउट से जीता)
नो रिजल्ट: 0

टी20 विश्व कप हेड-टू-हेड

कुल मैच: 9
भारत: 8 (1 बॉल-आउट से)
पाकिस्तान: 1
टाई: 1 (भारत ने बॉल-आउट से जीता)
नो रिजल्ट: 0

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement