प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान बनासकांठा में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर सीधा और करारा हमला किया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो देश को हमेशा संकट और मुश्किल स्थिति में देखना चाहते हैं. जब भी देश में कोई आपदा या परेशानी आती है, तो इन लोगों को भीतर से खुशी मिलती है.