scorecardresearch
 

न्यूजीलैंड को लगा जोर का झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये धुरंधर, निक केली की टीम में एंट्री

न्यूजीलैंड की टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज में फिलहाल 0-1 से पीछे है. सीरीज का दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा. पहला मैच गंवाने के बाद न्यूजीलैंड के सामने सीरीज में वापसी करने की चुनौती है.

Advertisement
X
डेवोन कॉन्वे बाकी मैचों में भी नहीं खेलेंगे, न्यूजीलैंड की बढ़ी टेंशन. (Photo: PTI)
डेवोन कॉन्वे बाकी मैचों में भी नहीं खेलेंगे, न्यूजीलैंड की बढ़ी टेंशन. (Photo: PTI)

भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में मेजबान न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं. टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे कन्कशन के कारण बाकी बचे मुकाबलों में भी नहीं खेल पाएंगे. मंगलवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान फील्डिंग करते समय उनके सिर में चोट लगी थी. मेडिकल जांच के बाद उन्हें सीरीज से बाहर रखने का फैसला किया गया.

डेवोन कॉन्वे की जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज निक केली को टीम में शामिल किया गया है. केली को पहले सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए चुना गया था, लेकिन अब वह शुक्रवार को वेलिंगटन में कीवी टीम के साथ जुड़ गए हैं.

डेवोन कॉन्वे को चोट लगने की घटना के दौरान तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी मौजूद थे. हालांकि, जांच में हेनरी को कन्कशन नहीं पाया गया है और वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. इससे न्यूजीलैंड को राहत मिली है.

पहले मैच में मिली थी हार
न्यूजीलैंड को सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. ऑकलैंड में बारिश से प्रभावित मैच में मेजबान टीम 185 रनों पर ऑलआउट हो गई. अर्शदीप सिंह ने चार विकेट लेकर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को झकझोर दिया, जबकि गुरनूर बरार ने तीन और अंशुल कम्बोज ने दो विकेट हासिल किए.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के बिना बिहार बेहाल... कप्तान बदलने पर भी नहीं थमा हार का सिलसिला, रणजी ट्रॉफी में कैसे बदलेगी तस्वीर

Advertisement

जवाब में भारत को बारिश के कारण 32 ओवर में 143 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला. विराट कोहली ने 74 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और भारत ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
यह भी पढ़ें: चश्मा लगाया, कॉलर उठाया... वैभव सूर्यवंशी ने नए लुक से काटा गदर, फैन्स बोले- इंडिया का फेवरेट बच्चा

दूसरे एवं तीसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, निक केली, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर और हेनरी निकोल्स.

आखिरी दो वनडे के लिए न्यजीलैंड का स्क्वॉड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement