scorecardresearch
 

पहले लॉ फ‍िर विदेश से डिग्री... जान‍िए कौन हैं मेघना चौधरी? जो कर रहीं यूपी के मंत्री से शादी, स्कूल में हुई थी मुलाकात

यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह की शादी होने वाली है. उनकी शादी गाजियाबाद की मेघना चौधरी के साथ होने वाली है. इस बीच मेघना को लेकर लोग जानना चाहते हैं. वैसे तो दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुई थी. 

Advertisement
X
कौन हैं मेघना चौधरी? (Photo: ITG)
कौन हैं मेघना चौधरी? (Photo: ITG)

उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और मेघना चौधरी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी. लेकिन उस समय किसने ही सोचा था कि स्कूल की दोस्ती रिश्ते में बदल जाएगी. ऐसे में शादी के ऐलान के बाद से ही मेघना चर्चा में बनी हुई हैं. लोग जानना चाहते हैं कि वह कौन हैं, उनका परिवार क्या करता है और सबसे बड़ी यह है कि राज्य शिक्षा मंत्री की होनी वाली पत्नी कितनी पढ़ी-लिखी हैं? 

स्कूल में पहली मुलाकात? 

बता दें कि संदीप सिंह और मेघना चौधरी की मुलाकात दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी. वैसे तो संदीप, मेघना से सीनियर थे. साल 2012 में संदीप ने स्कूल करने के बाद तो अपनी पढ़ाई छोड़ दी लेकिन मेघना ने पढ़ाई जारी रखी. मेघना ने आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं. 

अलीगढ़ की रहने वाली हैं मेघना 

बता दें कि मेघना चौधरी का परिवार मूल रूप से अलीगढ़ के गोंडा ब्लॉक के तारापुर गांव से जुड़ा है. उनके दादा राधेश्याम नौसेना से रिटायर हुए हैं. वहीं, उनके पिता अरुण चौधरी ठेकेदारी का काम करते हैं. हालांकि, अब उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है. 

कब है शादी ? 

ये चर्चा उस वक्त और तेज हो गई जब सगाई और शादी के कार्यक्रम को लेकर संदीप सिंह अपने परिवार के साथ सीएम योगी से मिले. उन्होंने मुख्यमंत्री को समारोह में शामिल होने का न्योता दिया. बता दें कि संदीप और मेघना की शादी 27 नवंबर को दिल्ली में होगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement