भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज को भारतीय टीम ने दमदार अंदाज में अपने नाम किया. सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में भले ही कीवी टीम ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की हो, लेकिन कुल मिलाकर ट्रॉफी पर भारत का ही कब्जा रहा.
इस शानदार जीत के बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने हैमिल्टन के ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. इसके साथ ही उन्होंने टीम के खिलाड़ियों को आने वाले दिनों के लिए एक सख्त चेतावनी भी दी.
ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि पूरी सीरीज के दौरान टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उस पर सभी को गर्व होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिना ज्यादा तैयारी के सीधे न्यूजीलैंड के घर में जाकर और एक मजबूत कीवी टीम को हराकर सीरीज जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि है.
गंभीर ने कहा कि आप सभी को अपने इस प्रदर्शन पर बेहद गर्व होना चाहिए. हमने महज एक दिन की तैयारी के साथ इस दौरे की शुरुआत की थी और इस मजबूत टीम को उसी के घर में धूल चटाई है. हालांकि हम आखिरी के दोनों मैच भी जीतना चाहते थे, लेकिन क्रिकेट में ऐसा हो जाता है. सबसे अहम बात यह है कि आपने इस पूरे दौरे के लिए सही माहौल सेट कर दिया है.
🗣️ 𝙔𝙤𝙪 𝙜𝙪𝙮𝙨 𝙝𝙖𝙫𝙚 𝙨𝙚𝙩 𝙩𝙝𝙚 𝙩𝙤𝙣𝙚 𝙛𝙤𝙧 𝙩𝙝𝙚 𝙧𝙚𝙨𝙩 𝙤𝙛 𝙩𝙝𝙚 𝙩𝙤𝙪𝙧. 👏 🎥 Inside the #TeamIndia dressing room as our Head Coach @GautamGambhir praises a commendable series-winning effort 🙌 🔽 WATCH | #NZvIND https://t.co/eShVMaPRJa
— BCCI (@BCCI) November 2, 2026
वनडे और टेस्ट टीमों को दी बड़ी जिम्मेदारी
भारत ने इस सीरीज में शुरुआती तीन मैच लगातार जीतकर अजेय बढ़त बना ली थी. हालांकि आखिरी दो मैचों में ढील देने की वजह से हार का सामना करना पड़ा. इस पर गंभीर ने कहा कि टी20 टीम ने अपना काम बखूबी कर दिया है और अब अगली जिम्मेदारी आने वाली वनडे और टेस्ट टीमों की है, जिन्हें इस लय को आगे बढ़ाना होगा.
फिटनेस को लेकर कही ये बात
चूंकि अब टीम को लगभग एक महीने का लंबा ब्रेक मिल रहा है और अगली टी20 सीरीज 22 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ है, इसलिए गंभीर ने खिलाड़ियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे छुट्टियों के दौरान अपनी फिटनेस से समझौता बिल्कुल न करें.
🗣️ 𝙎𝙝𝙧𝙚𝙮𝙖𝙨 𝙄𝙮𝙚𝙧 𝙝𝙖𝙨 𝙙𝙤𝙣𝙚 𝙖 𝙛𝙖𝙗𝙪𝙡𝙤𝙪𝙨 𝙟𝙤𝙗 🎥 Head Coach Gautam Gambhir on the Captain taking over the baton and leading the side with clarity 🙌 #TeamIndia | #NZvIND | @GautamGambhir | @ShreyasIyer15 https://t.co/TuSgQnp1ry
— BCCI (@BCCI) November 1, 2026
उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि हम बहुत ज्यादा टी20 क्रिकेट नहीं खेलते हैं और अब हमारे पास एक महीने की छुट्टी है. इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आप फिट रहें और श्रीलंका सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार होकर आएं. हम किसी भी विपक्षी टीम को हल्के में नहीं ले सकते. हमें एक टीम के रूप में लगातार आगे बढ़ते रहना है.