भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद क्रिकेट से संन्यास ले चुके श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगकारा का ट्विटर एकाउंट बुधवार को कुछ समय के लिए हैक हो गया और इस पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट की गईं. संगकारा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.
'दोस्तों, मेरा ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया था. मुझे अपना अकाउंट फिर से सेट करना पड़ेगा. काउंटी मैच के दौरान ऐसा होना अविश्वसनीय है, माफ कीजिए.'
Guys my twitter account has been hacked. I need to reset my account. It's unbelievable. Apologies. In the middle of a county game.
— Kumar Sangakkara (@KumarSanga2)
लगातार किए ट्वीट
उन्होंने दो ट्वीट और किए, 'मेरे सभी मैसेज की अनदेखी करें जब तक मैं ट्वीट न करूं.'
Ignore all messages until I tweet it's ok.
— Kumar Sangakkara (@KumarSanga2)
'भगवान का शुक्र है कि लंच ब्रेक हो गया था.'
Thank god we walked in for lunch.
— Kumar Sangakkara (@KumarSanga2)
दशकों तक श्रीलंका की बैटिंग की जान बने रहने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 37 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा इस समय इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में सरे के लिए खेल रहे हैं.