टीम इंडिया के सुपर स्टार कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने पर दिग्गजों अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है. विराट कोहली ने ट्वीट कर धोनी को उनके इस फैसले के लिए बधाई दी और कहा धोनी आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे.
विराट कोहली ने ट्वीट पर लिखा, 'एक ऐसा कप्तान बनने के लिए शुक्रिया जिसे हमेशा एक युवा अपने पास चाहता है, आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे धोनी भाई.' धोनी की कप्तनी छोड़ने के बाद विराट कोहली को वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाए जाने की संभावना है.
Thanks for always being the leader a youngster wants to have around him. You'll always be my captain Bhai 😊😊
— Virat Kohli (@imVkohli)
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीट धोनी को बधाई दी. मास्टर ने लिखा कि 'धोनी को टी-20 और वनडे विश्वकप में सफलता हासिल कराने वाले भारत के कप्तान के रूप में शानदार करियर की बधाई. मैंने उन्हें आक्रामक खिलाड़ी से सटीक एवं निर्णायक कप्तान के रूप में उभरते देखा है. यह उनकी सफल कप्तानी का जश्न मनाने और उनके फैसले का सम्मान करने का दिन है.'
.
— sachin tendulkar (@sachin_rt)
महेंद्र सिंह धोनी के खास दोस्त और टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक सुरेश रैना ने अपने बधाई संदेश में धोनी को शुभकामनाएं दी और कहा कि धोनी 'भारत का वो सबसे सफल कप्तान जिसने अपनी सोच को हकीकत में तब्दील किया, जिन्होंने कई लोगों को सपने देखने और उन्हें हकीकत में तब्दील करने के लिए प्रेरित किया. आपको सलाम'
India's most successful captain who translated his vision into reality.Inspired many to dream more, do more and become more.Salute!
— Suresh Raina (@ImRaina)