दिल्ली में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी और घूरने की घटनाओं को इतना सामान्य मान लिया गया है कि अब यह बेहद डरावना और परेशान करने वाला रूप ले चुका है. मुखर्जी नगर की हालिया घटना में दो छात्राओं को जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण पीड़ित लड़कियों को एक से दूसरे पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने पड़े.