दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दावे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी बेहद डरावनी है. एक सोशल एक्सपेरिमेंट के दौरान यह बात सामने आई कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों जैसे पटेल नगर, कीर्ति नगर, राजौरी गार्डन और जनकपुरी में लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं. शाम ढलते ही सड़कों पर अकेली खड़ी लड़कियों को देखकर लोग गाड़ियां रोक देते हैं, उनका पीछा करते हैं और लगातार घूरते हैं.