scorecardresearch
 

धोनी और हरभजन को अपना आदर्श मानते हैं गुरकीरत सिंह मान

दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला के लिए पहली बार भारत की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाले पंजाब के आलराउंडर गुरकीरत सिंह मान ने आज कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह क्रमश: बल्लेबाजी और गेंदबाजी में उनके आदर्श हैं.

Advertisement
X

दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला के लिए पहली बार भारत की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाले पंजाब के आलराउंडर गुरकीरत सिंह मान ने आज कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह क्रमश: बल्लेबाजी और गेंदबाजी में उनके आदर्श हैं.

हाल में सीमित ओवरों के मैचों में भारत-ए की ओर से लगातार प्रभावी प्रदर्शन करने वाले गुरकीरत को भारत की एकदिवसीय किया गया है और उन्होंने भारत के सीमित ओवरों के को खेलते हुए देखकर काफी कुछ सीखा है.

चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीसरा अनधिकृत एकदिवसीय मैच जीतकर बांग्लादेश-ए के खिलाफ श्रृंखला 2-1 से जीतने के बाद गुरकीरत ने कहा, ‘मौजूदा खिलाड़ियों में बल्लेबाजी में मेरे आदर्श हैं क्योंकि हम दोनों लगभग एक ही बल्लेबाजी क्रम में खेलते हैं.

मैं उनके खेल से खुद को काफी जोड़कर देखता हूं और जब भी वह भारत के लिए खेलते हैं तो मैं उन्हें करीब से देखता हूं. मुझे उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है.’ गुरकीरत ने बांग्लादेश-ए के खिलाफ पहले वनडे में 65 रन की पारी खेलने के अलावा अपनी आफ स्पिन गेंदबाजी से 29 रन देकर पांच विकेट चटकाकर निभाई थी. उन्होंने कहा कि वह हमेशा अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह से टिप्स लेते हैं.

उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजी में मेरे आदर्श हरभजन सिंह हैं. जब भी मेरी गेंदबाजी में कोई समस्या होती है तो मैं उनसे टिप्स लेता हूं.’ यह पूछने पर कि क्या हैं, गुरकीरत ने कहा, ‘चयन ऐसी चीज है जिस पर आपका कोई नियंत्रण नहीं होता और इसके बारे में सोचने का कोई मतलब नहीं है.’ धोनी और अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने की चुनौती पर गुरकीरत ने कहा कि खेल के कुछ महान खिलाड़ियों के साथ खेलकर उन्हें अच्छा अनुभव हासिल होगा.

Advertisement
Advertisement