आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला आज चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. मुंबई की टीम केवल 159 रन ही बना सकी. अब चेन्नई की बैटिंग जारी है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...
ऐसे चल रही है मुंबई की बल्लेबाजी
पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में विल जैक्स अपना विकेट गंवा बैठे. जैक्स के बल्ले से केवल 1 रन आया. इसके बाद रिकेल्टन ने अच्छी पारी खेली. लेकिन 7वें ओवर में उनका विकेट गिर गया. सूर्या ने इस मैच में12 गेंद में 21 रन बनाए. 11 ओवर में मुंबई का स्कोर 100 के पार गया. नमन धीर ने 37 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. लेकिन इसके अलावा मुंबई का निचला क्रम पूरी तरह से फ्लॉप रहा. जिसकी बदौलत मुंबई की टीम केवल 159 रन ही बना सकी. सीएसके के लिए नूर अहमद ने 4 ओवर में केवल 26 रन देकर 2 विकेट झटके.
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): विल जैक्स, रेयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र.
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी.
हालांकि, आईपीएल में ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब सीएसके और मुंबई जैसी दिग्गज टीमें इस स्थिति में हों कि प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उनमें से सिर्फ एक ही आगे बढ़ पाए. दोनों टीमों ने मिलकर 10 खिताब जीते हैं और चार बार फाइनल में आमने-सामने आ चुकी हैं, लेकिन इस सीजन में कहानी कुछ अलग है.
CSK ने अबतक 8 मैचों में 3 जीत दर्ज की हैं, जबकि MI सिर्फ 2 मुकाबले जीत पाई है. ऐसे में अब यह मुकाबला सिर्फ प्रतिद्वंद्विता नहीं, बल्कि “करो या मरो” की स्थिति बन चुका है.
हेड-टू-हेड
CSK: 19
MI: 21
2023 के बाद: CSK 5-1 से आगे
CSK ने खराब शुरुआत के बाद वापसी की, लेकिन फिर हार के चलते उनकी रफ्तार थम गई. पिछली बार उन्होंने मुंबई को हराया था और अब डबल करने की कोशिश करेंगे. MI के लिए स्थिति ज्यादा चुनौतीपूर्ण है. चोटों और खराब फॉर्म ने टीम को प्रभावित किया है.