scorecardresearch
 

अफगान सीरीज के लिए बांग्लादेश ने अंतरिम कोच वॉल्श को बरकरार रखा

अक्टूबर में चंद्रिका हाथुरुसिंघा के हटने के बाद से बांग्लादेश की टीम बिना मुख्य कोच के खेल रही है.

Advertisement
X
वॉल्श
वॉल्श

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में राष्ट्रीय टीम के लिए अंतरिम कोच कर्टनी वॉल्श को बरकरार रखा है. क्रिकेट बोर्ड ने आज इसकी जानकारी दी.

अक्टूबर में चंद्रिका हाथुरुसिंघा के हटने के बाद से बांग्लादेश की टीम बिना मुख्य कोच के खेल रही है. वॉल्श को मार्च में श्रीलंका में टी-20 ट्राई सीरीज से पहले अंतरिम कोच बनाया गया था, जिसके बाद टीम इसके फाइन में पहुंची थी और .

अफगानिस्तान तीन से सात जून तक भारत के देहरादून में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करेगा. यह सीरीज अफगानिस्तान के लिए अभ्यास मैच का भी काम करेगी, जो 14 जून से बेंगलुरू में भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेगी.

क्रिकेट बोर्ड ने हाल में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज और कोच गैरी कर्स्टन को जुलाई में शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे से पहले कोच ढूंढ़ने के लिए सलाहकार नियुक्त किया था. बोर्ड ने आज वॉल्श को अफगानिस्तान सीरीज के लिए अंतरिम कोच नियुक्त किया.

Advertisement
Advertisement