महान ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न की प्रशंसा के बाद जम्मू - कश्मीर के गांदरबल जिले के सात वर्षीय लड़के की इंटरनेट पर धूम मची है.
ने ट्वीट पर स्थानीय क्रिकेट मैच में खेलने वाले इस खिलाड़ी (अहमद) की गेंदबाजी की प्रशंसा की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह लाजवाब है. युवा खिलाड़ी, बहुत अच्छी गेंदबाजी की.’
This is outstanding ! Well bowled young man 👍
— Shane Warne (@ShaneWarne)
कश्मीर में एक वरिष्ठ पत्रकार ने टि्वटर पर साल के शुरू में एक स्थानीय मैच के दौरान इस लड़के की गेंदबाजी की वीडियो पोस्ट की थी, वॉर्न ने इस पर ट्वीट की. इस वीडिया को अभी तक 64,000 लोगों ने देख लिया है.
Easily ball of the century. A googly that turns a metre and a half. take a look. You have some competition.
— Mufti Islah (@islahmufti)
वॉर्न की प्रशंसा के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मैच के दौरान फॉक्स पर इस लड़के की चर्चा हुई.फॉक्स क्रिकेट के इंस्टाग्राम पेज पर इस प्रसारण की वीडियो को 50,000 लोगों ने देखा है.