22 अगस्त,1930 क्रिकेट इतिहास के उन खास दिनों में शामिल है, जब ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर एशेज सीरीज अपने नाम की थी. 'द ओवल' में खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज की और एशेज सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया.
इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे क्रिकेट के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन. उन्होंने पहली पारी में शानदार 232 रन बनाए. खास बात यह थी कि उस दौर में ब्रैडमैन के लिए 232 रन बनाना भी लगभग आम बात जैसा लगने लगा था.
पूरी सीरीज में ब्रैडमैन ने रनों का ऐसा तूफान खड़ा किया, जिसे आज भी याद किया जाता है. उन्होंने पहले टेस्ट में 131 रन, दूसरे में 254 रन, तीसरे में 334 रन और 'द ओवल' में 232 रन बनाए.
यह भी पढ़ें: विकेट लिया और फिर किया 'Gen-Z' सेलिब्रेशन, दिखाया ये ट्रेंड, रातोरात ये क्रिकेटर हुई VIRAL
इस सीरीज में डॉन ब्रैडमैन ने कुल 974 रन बनाए, जो आज भी किसी एक टेस्ट सीरीज में एक बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस सीरीज में ब्रैडमैन ने 7 पारियों में 4 शतक जड़े थे.
ब्रैडमैन की इस ऐतिहासिक बल्लेबाजी ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को एशेज वापस दिलाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में उनकी महानता की एक और मिसाल कायम कर दी. 1930 की यह एशेज सीरीज आज भी क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार सीरीज में गिनी जाती है.
टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन (टॉप 5 खिलाड़ी)
डॉन ब्रैडमैन के इंटरनेशनल टेस्ट आंकड़े
ऑस्ट्रेलिया के महानतम बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर (1928-1948) केवल टेस्ट मैचों तक ही सीमित था.