scorecardresearch
 
Advertisement
आईपीएल 2026

वैभव सूर्यवंशी का 'हल्लाबोल' या गुजरात का पलटवार, आज कौन मचाएगा तहलका?

Vaibhav Sooryavanshi
  • 1/6

तेज गेंदबाजी के नाम पर अगर किसी टीम के पास कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे हथियार हों, तो डर अपने आप पैदा हो जाता है. लेकिन शनिवार (4 अप्रैल, शाम 7.30 बजे) को कहानी थोड़ी अलग हो सकती है… क्योंकि सामने है सिर्फ 15 साल का ‘बेबी बॉस’- वैभव सूर्यवंशी- राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल मुकाबला होने वाला है. (Photo, PTI)

Vaibhav Sooryavanshi
  • 2/6

चेन्नई के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी लगाकर सूर्यवंशी ने धमाकेदार शुरुआत की, वह अब अहमदाबाद में फिर वही अंदाज दिखाने को तैयार हैं. अगर पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रही, तो यह मुकाबला गेंदबाजों के लिए मुश्किल हो सकता है. (Photo, PTI)

Vaibhav Sooryavanshi
  • 3/6

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच इन दिनों बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बन चुकी है. यहां टीमें बिना झिझक लक्ष्य का पीछा करती हैं और बल्लेबाज खुलकर शॉट खेलते हैं. ऐसे में असली सवाल यह नहीं कि रन बनेंगे या नहीं, बल्कि यह है कि सूर्यवंशी इस हाई-स्कोर वाले मुकाबले में कितना बड़ा स्कोर कर पाएंगे.  (Photo, PTI)

Advertisement
 Shubman Gill
  • 4/6

दूसरी तरफ, शुभमन गिल की कप्तानी भी निशाने पर है. पिछली हार में उनकी रणनीति सवालों में रही- सिराज को कम ओवर, प्रसिद्ध को देर से गेंद… और मैच हाथ से फिसल गया. इस बार गलती की गुंजाइश नहीं होगी. (Photo, AFP)

Sundar-Gill
  • 5/6

गुजरात की एक और चिंता है- टॉप-3 पर जरूरत से ज्यादा भरोसा. गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर अगर नहीं चले, तो मिडिल ऑर्डर अक्सर लड़खड़ा जाता है. राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर और शाहरुख खान अभी तक भरोसे का नाम नहीं बन पाए हैं. (Photo, PTI)

Vaibhav Sooryavanshi
  • 6/6

वहीं, राजस्थान के पास भी रफ्तार का जवाब है- जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर नई गेंद से किसी को भी हिला सकते हैं और अगर शुरुआती झटके लगे, तो मैच का रुख पलट सकता है. लेकिन सारी बहस के बीच असली फोकस एक ही नाम पर टिकता है और वह है- वैभव सूर्यवंशी. (Photo, AP)

Advertisement
Advertisement