scorecardresearch
 
Advertisement
आईपीएल 2026

क्या ऋषभ पंत वाकई ओपनिंग बल्लेबाज हैं? इस दिग्गज ने उठाए सवाल

Kevin Pietersen
  • 1/6

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने ऋषभ पंत को टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में लेकर सवाल खड़े किए हैं. उनका मानना है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के तौर पर पंत का शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करना 'कुछ ज्यादा आगे बढ़ने' जैसा फैसला हो सकता है. (Photo, Reuters)

Mukesh Kumar
  • 2/6

आईपीएल सीजन के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में पंत 9 गेंदों में 7 रन बनाकर नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट हो गए थे, जब गेंदबाज मुकेश कुमार के हाथ से हल्का सा छूकर स्टंप्स पर जा लगी. पूरी टीम 18.4 ओवरों में 141 रनों पर सिमट गई. (Photo, PTI)

Rishabh Pant
  • 3/6

हार के बाद पंत ने साफ किया कि वह इस सीजन टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करना चाहते हैं. लेकिन पीटरसन इस फैसले से सहमत नहीं हैं. उनका कहना है कि पंत को खुद पर अतिरिक्त दबाव डालने की बजाय अपने खेल का आनंद लेना चाहिए. (Photo, PTI)

Advertisement
Rishabh Pant
  • 4/6

पीटरसन ने कहा कि लखनऊ की बल्लेबाजी में गहराई को देखते हुए यह सवाल उठता है कि क्या पंत सच में ओपनिंग के लिए सही विकल्प हैं. उनके मुताबिक, पिछले सीजन पंत नीचे बल्लेबाजी करते थे और अब अचानक टॉप पर आना उनके लिए नुकसानदेह हो सकता है. (Photo, PTI)

Sameer Rizvi.
  • 5/6

उन्होंने यह भी कहा कि नंबर-3 जैसी पोजिशन पर खुद को 'फोर्स' करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे दबाव और बढ़ेगा. वहीं, पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी की जमकर तारीफ की. रिजवी ने 47 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाकर मैच का रुख पलट दिया. (Photo, PTI)
 

Sameer Rizvi
  • 6/6

142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम एक समय 26/4 पर संघर्ष कर रही थी, लेकिन रिजवी ने शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. पीटरसन, जो पिछले सीजन दिल्ली के मेंटर भी रह चुके हैं, का मानना है कि फ्रेंचाइजी को रिजवी जैसे युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताते हुए लंबे समय तक निवेश करना चाहिए. उनके अनुसार, दबाव में खेल जिताने की क्षमता ही किसी खिलाड़ी को खास बनाती है और रिजवी ने इस मैच में वही साबित किया. (Photo, PTI)

Advertisement
Advertisement