scorecardresearch
 
Advertisement
क्रिकेट

6,6,6,6,6,6... युवराज सिंह से पहले इस क्रिकेटर ने जड़े थे एक ओवर में छह छक्के, बना 'महारिकॉर्ड'

herschelle gibbs
  • 1/8

16 मार्च का दिन क्रिकेट इतिहास के यादगार दिनों में से एक है. 19 साल पहले यानी साल 2007 में इसी दिन साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने इतिहास रचा था. गिब्स ने नीदरलैंड्स के खिलाफ ओडीआई वर्ल्ड कप मुकाबले के दौरान एक ओवर में छह छक्के जड़ दिए थे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी बल्लेबाज द्वारा एक ओवर में छह छक्के लगाने का यह पहला मौका था.

(Photo: Getty Images)

herschelle gibbs
  • 2/8

सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेला गया वह मुकाबला क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में शामिल हो गया. नीदरलैंड्स के पार्टटाइम लेग स्पिनर डैन वैन बंज गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन गिब्स के सामने उनकी एक ना चली. गिब्स ने 30वें ओवर में लगातार छह गेंदों पर छह छक्के जड़कर मैदान में मौजूद दर्शकों को रोमांच से भर दिया. छोटे से मैदान में गेंद बार-बार स्टैंड्स में जाती रही और वो ओवर क्रिकेट इतिहास का अमर पल बन गया.

(Photo: AFP)

daan van bunge
  • 3/8

उस ओवर को लेकर नीदरलैंड्स के कप्तान लूक वैन ट्रोस्ट ने मजाकिया अंदाज में कहा था, 'डैन वैन बंज ने कुछ अच्छी गेंदें भी डालीं और कुछ बेहद खराब गेंदें भी. लेकिन उस दिन गिब्स के सामने किसी भी गेंदबाज का टिक पाना लगभग नामुमकिन था.'

Advertisement
herschelle gibbs
  • 4/8

हर्शल गिब्स की उस ऐतिहासिक पारी का असर इतना बड़ा था कि टूर्नामेंट के स्पॉन्सर जॉनी वॉकर को भी बड़ी राशि चैरिटी के लिए देनी पड़ी. इस तरह गिब्स का यह कारनामा सिर्फ रिकॉर्ड बुक में ही नहीं, बल्कि क्रिकेट फैन्स की यादों में भी हमेशा के लिए दर्ज हो गया.

(Photo: Getty Images)

mark boucher and jacques kallis
  • 5/8

उस मुकाबले को बारिश के चलते 40-40 ओवरों का कर दिया गया था. मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट पर 353 रन बनाए. जैक्स कैलिस ने सबसे ज्यादा नाबाद 128 रन बनाए. वहीं विकेटकीपर बैटर मार्क बाउचर ने नाबाद 75 और हर्शल गिब्स ने 72 रनों का योगदान दिया.

(Photo: AFP)

justin kemp
  • 6/8

जवाब में नीदरलैंड्स की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 132 रन ही बना सकी और उसे 221 रनों से मुकाबला गंवाना पड़ा. रयान टेन डोशेट ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका के लिए जस्टिन कैम्प ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके थे.

(Photo: Getty Images)

yuvraj singh
  • 7/8

हर्शल गिब्स के बाद युवराज सिंह (भारत), कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज), जसकरन मल्होत्रा (यूएसए) और दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल) भी किसी इंटरनेशनल मैच के दौरान एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने में कामयाब रहे. हालांकि वनडे वर्ल्ड कप में गिब्स के अलावा कोई भी बल्लेबाज ये कारनामा नहीं कर पाया.

(Photo: Getty Images)

herschelle gibbs
  • 8/8

एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट)
हर्शल गिब्स बनाम नीदरलैंड्स, वनडे विश्व कप 2007 (गेंदबाज: डैन वैन बंज)
युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, टी20 विश्व कप 2007 (गेंदबाज: स्टुअर्ट ब्रॉड)
कीरोन पोलार्ड बनाम श्रीलंका, टी20I 2021, (गेंदबाज: अकिला धनंजय)
जसकरन मल्होत्रा ​​बनाम पापुआ न्यू गिनी, ओडीआई 2021 (गेंदबाज: गौडी टोका)
दीपेंद्र सिंह ऐरी बनाम कतर, टी20I 2024 (गेंदबाज: कामरान खान)

(Photo: Getty Images)

Advertisement
Advertisement