भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया कि टी20 विश्व कप 2026 की टीम में ‘पावर हिटर’ ईशान किशन को चुनने का फैसला पूरी तरह 'मन की आवाज' पर लिया गया था. (Photo, PTI)
पीटीआई को दिए पॉडकास्ट इंटरव्यू में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उस समय जितेश शर्मा भी लंबे समय से टीम के साथ थे, इसलिए फैसला आसान नहीं था, लेकिन टीम को शीर्ष क्रम में आक्रामक सलामी बल्लेबाज की जरूरत थी. (Photo, PTI)
सूर्यकुमार ने बताया कि उन्होंने ईशान को फोन कर कहा था- 'छोटू, विश्व कप जिताएगा.' इस पर ईशान ने पूछा, 'भरोसा करोगे?' और कप्तान ने जवाब दिया- 'चल, किया.' (Photo, PTI)
बाद में ईशान ने नौ मैचों में 190 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाकर भरोसा सही साबित किया. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 18 गेंद में 39 रन और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक उनकी पारी की खास झलकियां रहीं. (Photo, PTI)
सूर्यकुमार ने कहा कि टीम से बाहर रहने के बाद भी ईशान ने छोटे-छोटे मैच खेलकर खुद को तैयार रखा, जो उनकी प्रतिबद्धता दिखाता है. (Photo, PTI)
कप्तान ने एक और अहम फैसला संजू सैमसन को ओपनिंग देने का बताया. उनके मुताबिक, शीर्ष क्रम में तीन बाएं हाथ के बल्लेबाज होने से विपक्षी टीमों को ऑफ स्पिनर लाने में आसानी हो रही थी, इसलिए संजू को सही समय पर मौका दिया गया. सैमसन ने सेमीफाइनल और फाइनल में 89+89 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने. (Photo, PTI)