scorecardresearch
 

Asian Para Games: मोना अग्रवाल का गोल्डन धमाका, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ जीता दूसरा गोल्ड

भारतीय पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस SH1 स्पर्धा में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड मेडल जीता.

Advertisement
X
मोना अग्रवाल ने निशानेबाजी में मचाया धमाल. (Photo, X)
मोना अग्रवाल ने निशानेबाजी में मचाया धमाल. (Photo, X)

भारतीय पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में एक बार फिर गोल्डन निशाना लगाया है. उन्होंने शुक्रवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस SH1 स्पर्धा में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया. यह इन खेलों में मोना का दूसरा गोल्ड मेडल है.

मोना ने आइची प्रीफेक्चर जनरल शूटिंग गैलरी में 357.5 का स्कोर किया. इसके साथ ही उन्होंने स्वीडन की अन्ना बेन्सन का 356 का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. बेन्सन ने इसी साल जुलाई में नोवी साद में यह रिकॉर्ड बनाया था.

भारतीय निशानेबाज ने इस दौरान एशियन रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. दक्षिण कोरिया की ली युनरी ने पिछले महीने चांगवॉन में 355.7 के स्कोर के साथ एशियन रिकॉर्ड बनाया था. मोना ने इससे बेहतर प्रदर्शन करते हुए विश्व और एशियाई स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया.

दूसरे गोल्ड और दो रिकॉर्ड के साथ मोना ने एशियन पैरा गेम्स में भारतीय अभियान को एक और बड़ी कामयाबी दिलाई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement