scorecardresearch
 

CIA ने इस्तेमाल की सीक्रेट टेक्नीक, 64 KM दूर से पहचान ली थी पायलट की धड़कन

ईरान जंग में CIA ने पहली बार ‘घोस्ट मरमर’ नाम की सीक्रेट टेक्नीक का इस्तेमाल किया. यह क्वांटम मैग्नेटोमीट्री और AI से 64 किलोमीटर दूर से इंसान की दिल की धड़कन पकड़ लेती है. इससे ईरान में गिरे दूसरे अमेरिकी पायलट को 48 घंटे बाद पहाड़ की दरार से सुरक्षित बचाया गया.

Advertisement
X
CIA ने घोस्ट मरमर टेक्नीक से 64 किलोमीटर दूर से पायलट की धड़कन पहचान ली. (Photo: ITG/AI)
CIA ने घोस्ट मरमर टेक्नीक से 64 किलोमीटर दूर से पायलट की धड़कन पहचान ली. (Photo: ITG/AI)

अमेरिका-ईरान जंग के दौरान CIA ने एक ऐसी सीक्रेट टेक्नीक का पहली बार इस्तेमाल किया है जो फिल्मों में भी कम दिखाई जाती है. इस टूल का नाम है ‘घोस्ट मरमर’ (Ghost Murmur). न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के ऊपर गिराए गए दूसरे अमेरिकी पायलट को ढूंढने और बचाने में यही तकनीक काम आई.

पायलट 48 घंटे तक पहाड़ की दरार में छिपे रहे थे. ईरानी सैनिक उन्हें तलाश रहे थे. उनके सिर पर इनाम भी रखा गया था. लेकिन घोस्ट मरमर ने करीब 64 किलोमीटर दूर से उनकी दिल की धड़कन पकड़ ली. उन्हें बचा लिया.

यह भी पढ़ें: ईरान जंग से फ्री हुए ट्रंप! अब क्या इस देश पर बरपेगा कहर, बताया था अगला टारगेट

घोस्ट मरमर क्या है और यह कैसे काम करता है?

घोस्ट मरमर एक एडवांस्ड जासूसी तकनीक है जो क्वांटम मैग्नेटोमीट्री (Quantum Magnetometry) पर काम करती है. यह इंसान के दिल की विद्युत चुम्बकीय तरंगों को बहुत दूर से पकड़ लेती है. फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से इस सिग्नल को आसपास के सारे शोर से अलग कर दिया जाता है. 

CIA Ghost Murmur

यह ऐसा है जैसे स्टेडियम में भीड़ के बीच किसी की आवाज सुनना, लेकिन यहां स्टेडियम 1609 वर्ग किलोमीटर का रेगिस्तान या पहाड़ी इलाका है. सही परिस्थितियों में अगर दिल धड़क रहा है, तो हम आपको ढूंढ लेंगे. 

Advertisement

यह तकनीक लॉकहीड मार्टिन की स्कंक वर्क्स ने बनाई है. पहले इसे ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर पर टेस्ट किया गया था. अब इसे F-35 लड़ाकू विमानों में लगाने की तैयारी चल रही है. इसमें सिंथेटिक डायमंड के माइक्रो थ्रेड्स का इस्तेमाल होता है, जो आमतौर पर अस्पतालों में सीने पर लगाए जाने वाले सेंसर से भी ज्यादा संवेदनशील होते हैं.

यह भी पढ़ें: चांद के गड्ढे, करीब से दिखता सूर्य ग्रहण और पीछे से झांकता मंगल ग्रह, आर्टेमिस 2 की आंखों ने ये कौन सा नजारा देख लिया

पायलट को कैसे बचाया गया?

दूसरा अमेरिकी F-15E पायलट ईरान के दक्षिणी इलाके में गिरा था. वह 48 घंटे तक पहाड़ की एक दरार में छिपा रहा. ईरानी सैनिक चारों तरफ तलाश रहे थे. उसके सिर पर इनाम था. सीआईए को बस इतना पता था कि वह कहीं पहाड़ में है, लेकिन सटीक जगह नहीं पता थी. 

CIA Ghost Murmur

घोस्ट मरमर ने काम किया. इसने 40 मील दूर से पायलट की दिल की धड़कन पकड़ ली. तुरंत सैकड़ों अमेरिकी सैनिक बचाव अभियान के लिए भेजे गए. दो अमेरिकी विमान रेस्क्यू के दौरान फंस गए और उन्हें नष्ट करना पड़ा, लेकिन सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए. यह घोस्ट मरमर का दुनिया में पहला ऑपरेशनल इस्तेमाल था.

Advertisement

ट्रंप ने खुद इसकी तारीफ की

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हम जानते थे कि वह कहीं आसपास है, लेकिन सटीक जगह नहीं पता थी. यह बड़ा पहाड़ था. इसलिए मैं सीआईए को धन्यवाद देना चाहता हूं. सीआईए ने उसे 64 किलोमीटर दूर से ढूंढ लिया. यह घास के ढेर में सुई ढूंढने जैसा था. 

ट्रंप ने CIA की इस नई तकनीक को गेम चेंजर बताया. इससे पहले अमेरिका ने वेनेजुएला में ‘द डिस्कॉम्बोबुलेटर’ नाम की एक और सीक्रेट तकनीक का इस्तेमाल किया था, जिसने वेनेजुएला की वायु रक्षा प्रणाली को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया था. अब घोस्ट मरमर के आने से अमेरिका की जासूसी और क्षमता में बड़ा इजाफा हुआ है.

यह भी पढ़ें: नेतन्याहू के नए वॉर प्लान ने ट्रंप के सीजफायर को 'हाफ सीजफायर' में बदल दिया! लेबनान में फिर हमला

यह तकनीक क्यों इतनी खास और डरावनी भी है?

घोस्ट मरमर सिर्फ सैन्य बचाव के लिए नहीं है. यह तकनीक इतनी शक्तिशाली है कि यह किसी भी इंसान की दिल की धड़कन को दूर से पहचान सकती है. इसका मतलब है कि भविष्य में इसे जासूसी, आतंकवाद विरोधी मिशन और यहां तक कि सामान्य निगरानी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. 

Advertisement

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह तकनीक अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले हार्ट मॉनिटर से भी ज्यादा संवेदनशील है. लेकिन साथ ही यह गोपनीयता और मानवाधिकारों के लिए नई चुनौतियां भी खड़ी कर रही है. अभी के लिए यह सिर्फ अमेरिकी सेना और CIA के पास है, लेकिन भविष्य में ऐसी तकनीक दुनिया भर में फैल सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement