scorecardresearch
 

ऑस्ट्रेलिया का एक टन का सेलिब्रिटी सील नील चर्चा में, वैज्ञानिक कह रहे तीन गुना और बड़ा होगा

इन महाशय का नाम है 'नील', वजन करीब 1 टन और चर्चा है कि इनका वजन अभी तीन गुना और बढ़ेगा. फेमस इतने कि पूरा शहर इन्हें देखने निकल पड़ा. ये भी शहर में आराम से घूमते हैं.

Advertisement
X
ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया राज्य में एक सड़क पर घूमता नील. (Photo: AP)
ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया राज्य में एक सड़क पर घूमता नील. (Photo: AP)

ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया राज्य में इन दिनों एक समुद्री जीव सबसे ज्यादा चर्चा में है. इसका नाम 'नील' है. यह एक साउदर्न एलिफेंट सील है, जिसका वजन करीब 1,000 किलो है. नील समुद्र से निकलकर शहर की सड़कों तक पहुंच गई है. कभी यह कारों के बीच घूमती दिखती है, तो कभी सड़क किनारे आराम करती नजर आती है. इसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

नील को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. कई जगह भीड़ भी जुट रही है. वन्यजीव अधिकारी लोगों से बार-बार कह रहे हैं कि सील से दूरी बनाकर रखें और उसे परेशान न करें. उनका कहना है कि नील अभी आराम कर रही है. ऐसे में उसे छेड़ना सही नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान अपने ही इलाके में हवाई हमले क्यों कर रहा है? क्या है 'ऑपरेशन शाबान'

ऑस्ट्रेलिया में समुद्री जीवों का तट पर आना आम बात है. लेकिन इतनी बड़ी एलिफेंट सील का शहर की सड़कों तक पहुंचना बहुत कम देखने को मिलता है. यही वजह है कि नील इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है.

दक्षिणी एलिफेंट सील दुनिया की सबसे बड़ी सील प्रजाति है. वैज्ञानिकों का कहना है कि नील अभी पूरी तरह बड़ी भी नहीं हुई है. आने वाले समय में इसका वजन और आकार दोनों बढ़ सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 10 हजार KM लंबा बादलों का कारवां, बंगाल की खाड़ी पहुंचा तो झमाझम होगी बारिश

Neil Elephant Seal

शहर में क्यों आई नील?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एलिफेंट सील कई बार समुद्र से बाहर निकलकर तट या उसके आसपास आराम करने आती हैं. इस दौरान इनके शरीर की पुरानी चमड़ी और बाल झड़ते हैं और नई परत बनती है. इसे मोल्टिंग (Molting) कहा जाता है. इस वजह से ये कई दिनों तक एक ही जगह आराम करती हैं. नील भी इसी वजह से शहर के आसपास दिखाई दे रही है. वह किसी को नुकसान पहुंचाने नहीं आई है, बल्कि आराम करने के लिए जगह ढूंढ रही है.

यह भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिकी बेस उड़ाए, बदले में ट्रंप ने मचाई तबाही... देखें सैटेलाइट तस्वीरें

Neil Elephant Seal

लोगों की भीड़ क्यों लग रही है?

करीब 1 टन वजनी नील को सड़क पर घूमते देख लोग हैरान हैं. उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. कई लोग फोटो और वीडियो भी बना रहे हैं. कुछ वीडियो में नील कारों के पास और ट्रैफिक बैरियर के आसपास भी दिखाई दी है. हालांकि अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि वे उसके ज्यादा पास न जाएं.

यह भी पढ़ें: ईरान का रौद्र रूप... अमेरिकी बेस पर हमले के लिए किया 5 अचूक हथियारों का इस्तेमाल

Advertisement

Neil Elephant Seal

दुनिया की सबसे बड़ी सील

दक्षिणी एलिफेंट सील दुनिया की सबसे बड़ी सील मानी जाती है. एक बड़ा नर 5 से 6 मीटर लंबा और 3 से 4 हजार किलो तक वजनी हो सकता है. मादा इससे काफी छोटी होती है. ये सील दक्षिणी महासागर, अंटार्कटिका के आसपास, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और आसपास के द्वीपों में रहती हैं. ये 1000 मीटर से ज्यादा गहराई तक गोता लगा सकती हैं. करीब दो घंटे तक पानी के अंदर रह सकती हैं.

यह भी पढ़ें: रूठा हुआ मॉनसून लौटने वाला है... 'आकाशवाणी' से आया संदेश, झमाझम बारिश के लिए रहिए तैयार

Neil Elephant Seal

अधिकारियों ने क्या कहा?

वन्यजीव अधिकारियों का कहना है कि नील अभी शांत है, लेकिन यह एक जंगली समुद्री जीव है. अगर कोई इसके बहुत पास जाएगा या इसे परेशान करेगा, तो यह अपनी सुरक्षा के लिए प्रतिक्रिया दे सकती है. इसलिए लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है.

नील इन दिनों लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि जंगली जानवरों को दूर से ही देखना चाहिए. इससे जानवर भी सुरक्षित रहते हैं और लोगों को भी कोई खतरा नहीं होता. प्रशासन की कोशिश है कि नील आराम करने के बाद सुरक्षित तरीके से वापस समुद्र में लौट जाए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement