scorecardresearch
 

Sleeping Vastu Tips: बैंक-अकाउंट हमेशा रहेगा खाली, साते वक्त सिरहाने कभी न रखें ये 4 चीजें

वास्तु शास्त्र कहता है कि यदि रात को सोते समय कुछ खास चीजों को सिरहाने रखा जाए तो जीवन में बड़ी परेशानियां आ सकती हैं. इसलिए अगर आप भी इनमें से किसी एक चीज को भी सिरहाने रखकर सोते हैं तो अपनी ये आदत तुरंत बदल लीजिए.

Advertisement
X
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते वक्त लोगों को सिरहाने चार चीजें कभी नहीं रखनी चाहिए. (Photo: ITG)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते वक्त लोगों को सिरहाने चार चीजें कभी नहीं रखनी चाहिए. (Photo: ITG)

वास्तु शास्त्र में न सिर्फ चीजों के सही रख-रखाव, बल्कि सोने से जुड़ी कई खास जानकारी भी दी है. वास्तु शास्त्र कहता है कि यदि रात को सोते समय कुछ खास चीजों को सिरहाने रखा जाए तो जीवन में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मानसिक दबाव व दरिद्रता आदमी को घेर लेती है. आइए जानते हैं कि सोते समय किन वस्तुओं को अपने सिर के पास नहीं रखना चाहिए.

पर्स या वॉलेट
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, रात को सोते समय तकिये के पास पर्स या वॉलेट रखकर अच्छा नहीं होता है. कहते हैं कि ऐसा करने से अनियंत्रित खर्च आदमी को परेशान करते हैं. ऐसे लोगों के हाथ में कभी पैसा नहीं टिकता है. अकाउंट या तिजोरी में जमा धन भी धीरे-धीरे हाथ से निकलने लगता है. बचत, निवेश के मामलों पर बड़ा बुरा प्रभाव पड़ता है.

किताबें-अखबार
वास्तु के अनुसार, तकिये के नीचे या सिरहाने अखबार, किताबें, मैगजीन या रद्दी बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए. माना जाता है कि इनसे निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति के मन और जीवन पर बुरा असर डालती है, जिससे मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है. ऐसे लोगों को करियर में बड़े अवरोधों का सामना करना पड़ता है.

पानी की बोतल
ऐसा कहा जाता है कि रात को सोते समय अपने पास पीने का पानी जरूर रखना चाहिए. यह आदत अच्छी हो सकती है. लेकिन ध्यान रहे कि पानी का ग्लास या बोतल सिरहाने या तकिये के पास नहीं होनी चाहिए. इसे वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं माना गया है. ऐसी मान्यता है कि इससे जातक का चंद्र कमजोर हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है.

Advertisement

रस्सी, चेन या जंजीर
इसके अलावा रात को सोते समय सिर के पास रस्सी, चेन या लोहे की जंजीर जैसी वस्तुओं को भी नहीं रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे जीवन में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं और कई बार बनते हुए कामों में भी बाधाएं आने लगती हैं. जो लोग यह गलती करते हैं, उनके रिश्तों में भी बड़े बाधाएं आती हैं. ऐसे घरों में अक्सर लड़ाई-झगड़े या गृह क्लेश जैसी समस्याएं देखी जाती हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement