1- मेष राशि
इस समय छोटी-छोटी बातों को लेकर आपको तनाव महसूस होगा. कार्यक्षेत्र में आप आक्रामक तरीके से आगे बढ़ेंगे. आप पर कार्यभार पहले से अधिक बढ़ेगा और आप कार्य बहुत आसानी से पूरा कर पाएंगे.
2- वृषभ राशि
कार्यपद्धति के साथ आपका समर्पण भाव बढ़ना चाहिए. कई चीजों में आपको अपने कार्य के प्रति तनाव भी हो सकता है. किसी सहयोगी या जीवन साथी द्वारा आपको कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा.
3- मिथुन राशि
कार्य के प्रति आपको जागरूक पहले से कहीं अधिक रहना पड़ेगा. आपके कार्यक्षेत्र में कहीं भी बदलाव की परिस्थिति नजर नहीं आ रही है. छोटी-छोटी विरोधाभास परिस्थिति बनेगी.
4- कर्क राशि
आपके लिए कार्यक्षेत्र के प्रति समर्पण भाव तो ठीक रहेगा, लेकिन छोटी विरोधाभास परिस्थिति भी बनेगी. किसी महिला से परेशानी का कारण आपको नजर आएगा. आपकी बातचीत को गलत समझा जाएगा.
5- सिंह राशि
आपका समर्पण भाव कार्य के प्रति बहुत अधिक रहेगा. आप कार्य को लेकर संवेदनशील भी रहेंगे. आपमें से कई लोगों को नई विचारधारा के साथ काम करना फायदेमंद साबित होगा.
6- कन्या राशि
इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी चीजों को लेकर परेशानी आ सकती है. आपको समझ में आएगा कि आपको अपने निर्णय बहुत प्रभावी तरीके से लेने हैं.
7- तुला राशि
कार्य के प्रति आपका समर्पण भाव तेज रहेगा. जीवनसाथी से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा. पार्टनरशिप द्वारा किए गए किसी भी कार्य में लाभ नजर आ रहा है.
8- वृश्चिक राशि
आपका पूरा ध्यान काम की तरफ लगेगा. छोटी-छोटी चीजों में आप अफसोस कर सकते हैं. काम में बदलाव की स्थिति बन रही है. इस समय ये बदलाव आपके लिए बेहतर रहेंगे.
9- धनु राशि
कार्यक्षेत्र में बदलाव की परिस्थिति बन रही है जो छोटी-छोटी अड़चनें पहले चल रही थीं अब वो धीरे-धीरे खत्म होती भी नजर आ रही हैं.
10- मकर राशि
आप कई चीजों में बहुत अच्छे तरीके से आगे बढ़ पाएंगे. आपके निर्णय की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी.
11- कुंभ राशि
आपको ये भी ध्यान रखना है कि विरोधाभासी परिस्थिति किसी महिला द्वारा आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है.
12- मीन राशि
आपको निर्णय बहुत सटीक लेने हैं. आपका ध्यान खुद की तरफ तो है, लेकिन कार्य के प्रति और समर्पण जरूरी है.