कुंभ (Aquarius):- Cards :-Six of swords
कार्य क्षेत्र की राजनीति आपके जीवन में तनाव बढ़ा रही है. स्थान परिवर्तन कर कुछ समय के लिए सभी परिस्थितियों से दूर जाना चाहते है. यादों के सागर से बाहर निकलने के लिए कितनी परेशानियों से पार पाना होगा. ये बात आपके मन को बैचेन किए जा रही है. पूर्व में घटित किसी अप्रिय घटना की स्मृति अभी तक मन में बसी हुई है. जिसके कारण मन व्याकुलता से भरा हुआ है. इन यादों से बाहर निकलकर अपने जीवन को पुनः सामान्य बनाने का प्रयास कीजिए. कोई कार्य अधूरा रह गया है जिसके कारण मन में उदासीनता बनी हुई है. नौकरी को लेकर परिवर्तन करने का विचार बन सकता है. नई जगह ,नए वातावरण और नए लोगों के साथ खुद को आगे बढ़ने का प्रयास करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है. किसी नए व्यवसाय में खुद को सफल बनाने का प्रयास कर सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन सकती है. आने वाला यह बदलाव आरंभ में थोड़ा सा परेशानी भरा हो सकता है. पर जल्द ही आप इस बदलाव से आप खुद में नई ऊर्जा और उमंग का संचार होते हुए पाएंगे. पूर्व की यादें कई बार वर्तमान को खराब कर देती है. इन यादों से बाहर निकलना बेहतर है.
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. किसी शल्य चिकित्सा की संभावना बन सकती है. रह रहकर किसी चोट का दर्द आपको परेशान कर सकता है.
आर्थिक स्थिति : आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. पूर्व में किसी किए गए किसी धन निवेश का पैसा समय पर मिलने की उम्मीद नहीं नजर आ रही है. फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखिए.
रिश्ते : पारिवारिक कलह के चलते आप जीवनसाथी के साथ किसी नई जगह पर जाकर जीवन को शुरुआत करने की योजना बना सकते है. मन में व्याकुलता बढ़ सकती है. सभी के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे.