September 2022 masik rashifal: किसी भी महीने की शुरुआत बहुत सारी उम्मीदों के साथ होती है. सितंबर का महीना शुरू होने वाला है और ये महीना जीवन में नई आशाएं लेकर आने वाला है. जो समय बुरा चल रहा था, वह अब ठीक हो जाएगा. आज जानेंगे कि राशियों में ग्रहों की दशा क्या रहने वाली है?
मेष- इस माह नौकरीपेशा लोगों को मिश्रित फल मिलेंगे, वहीं व्यापारी अपने व्यापार में विस्तार करते हुए अच्छा मुनाफ़ा अर्जित करने में सक्षम होंगे. हालांकि, ये महीना नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर कुछ समस्या भी देगा. इसके कारण आपका किसी सहकर्मी से विवाद या तर्क-वितर्क संभव है. साथ ही मंगल देव भी आपके स्वभाव में कुछ क्रोध देने का कार्य करेंगे.
वृषभ- इस माह नौकरीपेशा जातकों को फायदा मिलेगा और उन्हें अपने करियर में तरक्की व उन्नति मिल सकेगी. ये समय आपको अपने वरिष्ठों, अधिकारियों और सहकर्मियों का साथ देने वाला है. जिससे उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आप कार्यस्थल पर दूसरों की जमकर सराहना प्राप्त करने में भी सफल हो सकेंगे. वहीं,धन से जुड़े मामलों में परिणाम मिलेजुले रहेंगे.
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातक अगर किसी व्यवसाय से जुड़े हैं तो उनके लिए यह माह उत्तम रहेगा. वहीं यदि आप नौकरीपेशा हैं तो, आपको कार्यस्थल पर प्रमोशन मिलने की संभावना है. परंतु कार्यस्थल पर काम और जिम्मेदारियों का अतिरिक्त बोझ, आपको कुछ मानसिक तनाव दे सकता है. इसलिए खुद को अधिक कार्य में न उलझाते हुए, कुछ समय निकालते हुए अपने शरीर को आराम देना भी इस माह आपके लिए बेहद जरुरी रहने वाला है.
कर्क- कर्क राशि वालें रिश्तें बखूबी निभाएंगे. नौकरीपेशा जातक महीने की शुरुआत में बेहतरीन अवसर प्राप्त करते हुए, अपने कार्यक्षेत्र के सभी कार्यों को समय पर पूरा कर सकेंगे. व्यापारी जातकों को भी इस दौरान विदेश से जुड़ा कोई प्रोजेक्ट पास होने से, करियर में उन्नति करने का अवसर मिलेगा. हालांकि, इस महीने आपकी आय में गिरावट रहने की संभावना है.
सिंह- आपको इस माह करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आमदनी में वृद्धि पाते हुए आपके वाहन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर दूसरों से जमकर सराहना मिलेगी, साथ ही अन्य लोग आपकी समझ के चलते आपसे सुझाव लेते दिखाई देंगे. व्यापारी जातक भी, इस माह मार्केट में ग्राहकों को लुभाने और उन्हें संतुष्ट रखने में सफल होंगे.
कन्या- कन्या जातकों का स्वभाव लोगों के साथ अच्छा रहेगा. आपको अपने करियर में भाग्य का साथ मिलने की उम्मीद है. इस समय नौकरीपेशा व व्यापार दोनों ही जातकों को कार्यक्षेत्र में पूर्व की मेहनत का अनुकूल फल मिल सकेगा. जिससे उनका करियर रफ़्तार पकड़ेगा और साथ ही वे अपनी स्थिति मजबूत करते दिखाई देंगे. खासतौर से वो जातक जो अपने व्यापार में परिवर्तन का सोच रहे थे, उनके लिए ये माह उत्तम रहेगा. परंतु कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें.
तुला- इस महीने तुला राशि के जातक जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे. साथ ही वो अपने करियर में उच्च पदों तक भी आसानी से पहुंच पाएंगे. ये महीना उतार चढ़ाव से भरा रहेगा. इस समय अधिक जोखिम भरे निवेश को करने से बचें और यदि ज़रूरत पड़े तो घर के बड़ो व विशेषज्ञों से बातचीत के बाद ही किसी भी बड़े निर्णय पर पहुंचें.
वृश्चिक- इस महीने नौकरीपेशा जातकों को अपने करियर में अपार सफलता मिलने की संभावना बन रही है. ये वो समय होगा जब आपको अपने सहकर्मियों और टीम के अन्य सदस्यों का कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा और उनकी मदद से आप अपने पुराने अधूरे पड़े कार्यों को भी समय पर पूरा कर सकेंगे. अपने व्यवसाय में अच्छा मुनाफा हासिल करते हुए, मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बना सकेंगे.
धनु- इस महीने नौकरीपेशा जातकों के सफलता के योग बन रहे हैं. तो वहीं व्यापारी जातक भी इस शुभ अवधि का लाभ उठाते हुए अपने करियर में तरक्की हासिल करने में सक्षम होंगे. परंतु अपनी सफलता को अपने दिमाग पर हावी न होने दें अन्यथा आप अपनी छवि को खराब करने के साथ-साथ कई अच्छे अवसरों का लाभ उठाने से भी खुद को वंचित कर देंगे.
मकर- इस महीने आपके करियर में समस्या आ सकती है. कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ हासिल होगा. जिससे आपको पद में वृद्धि के साथ आपकी आमदनी में भी इजाफ़ा देखने को मिल सकता है. कई व्यापारी जातकों की समस्या बढ़ सकती है इसलिए उन्हें हर निर्णय को जल्दबाज़ी में न लेते हुए, बेहद सोच-समझकर या किसी विशेषज्ञ की मदद के बाद ही फैसला लेने की सलाह दी जाती है.
कुंभ- ये महीना सबसे अधिक ज़मीन, प्रॉपर्टी व वाहन से जुड़ा कार्य कर रहे जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है. आपको व्यापार के साथ-साथ नौकरी में भी अनुकूल अवसर के योग बन रहे हैं. यदि आप व्यापारी हैं तो, एक्सपोर्ट और इंपोर्ट के व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही हैं.
मीन- मीन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना बन रही है.सबसे उत्तम परिणाम नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर अपनी स्थिति को मजबूत करने के रूप में मिल सकेगा. इसके परिणामस्वरूप व्यापार से जुड़े जातकों को, विस्तार करने के कई अच्छे अवसर मिलेंगे.