वृश्चिक
फोर ऑफ कप्स
आज का दिन आप के लिए सामान्य प्रयासों को बनाए रखने और छोटी बातों से प्रभावित न होने का संकेतक है. कार्यों को पूरी संजीदगी से आगे बढ़ाने की कोशिश करें. परिस्थितियों का दबाव बना रह सकता है. अन्य के प्रस्तावों पर उचित विचार करें. करीबियों के व्यवहार से भावनात्मक उलझन बढ़ सकती है. विरोधियों की सक्रियता बनी रहेगी.
कारोबार में अनुशासन बनाए रखें. आलस्य एवं अनदेखी की भावना का त्याग करें. आर्थिक स्तर साधारण बना रहेगा. नकारात्मक वातावरण से बचाव रखें. व्यवस्था से तालमेल बढ़ाएं. सतर्कता से आगे बढ़ें. करीबियों का समर्थन रखें. गोपनीयता पर जोर रहेगा. बयानबाजी व अफवाह में नहीं आएं. कामकाज सामान्य बना रहेगा. अन्य मामलों में दखल न दें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है. संकेतों के प्रति सजगता बनाए रहें. कार्यों में अनुशासन लाएं.
आर्थिक स्थिति: कारोबारी उधार से बचे. खर्च बढ़ने की आशंका है. निर्देशों की अवहेलना से बचें.
रिश्ते: घर के मामलों में विनम्र रहें. लापरवाही न बरतें. रिश्तों में ढिलाई न दिखाएं. खुशी बनाए रखें.