scorecardresearch
 

Dhanu Tarot Rashifal 14 April 2026: संतुलन बनाएं, ज्यादा खर्चे न करें

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 14 April 2026: थोड़ा हिचकिचा सकते है.इस समय किसी विषय पर गहन चर्चा बड़े तनाव में डाल सकते है.इस समय परिवार के बड़े लोगों के साथ रिश्ते सुधारें.

Advertisement
X
sagittarius horoscope
sagittarius horoscope

धनु (Sagittarius):-
Cards:- Eight of cups 

किसी ऐसी घटना की यादें ताजा हो सकती है.जिससे काफी कटु अनुभव प्राप्त हुए हो.इन पुरानी यादों के ताजा होने से मन काफी द्रवित हो सकता है.इसका असर व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन पर पड़ता नजर आएगा.इस समय मन की शांति के लिए स्थान परिवर्तन कर सकते है.धन का अपव्यय हो सकता है.किसी कार्य को प्रारंभ करने में थोड़ा हिचकिचा सकते है.इस समय किसी विषय पर गहन चर्चा बड़े तनाव में डाल सकते है.इस समय परिवार के बड़े लोगों के साथ रिश्ते सुधारें.

जीवनसाथी की कमियों का मजाक न उड़ाएं.संभव हैं, कि सामने वाला सीख रहा हो.ऐसी स्थिति में उसकी हौसला अफजाई करें.ना कि उसको नीचा दिखाए.कार्य क्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते है.इस समय आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूत बनाकर नई शुरुआत करें.जल्द ही जीवन में नए बदलाव नजर आ सकते है.

स्वास्थ्य: पैरों में मोच आ सकती है.सम्भल कर ऊंचे स्थान पर चढ़े और उतारें.

आर्थिक स्थिति: आय और व्यय में संतुलन बनाएं.ज्यादा खर्चे न करें.

रिश्ते: लंबी दूरी के रिश्ते में मधुरता बनाने के प्रयास सफल होंगे.
 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement