मीन
किंग आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए अपनी बात पूरे अधिकार से रखने और न्यायपूर्ण व्यवहार बनाए रखने पर बल देने वाला है. लोगों से बेहतर संवाद बना रहेगा. तथ्यों को समझने में आगे रहेंगे. कार्य व्यापार में सहजत रखेंगे. लोगों की अपेक्षाएं बढ़ी रहेंगी. रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे. लापरवाही से कार्य प्रभावित हो सकते हैं. लोभ प्रलोभन में न आएं.
जल्दबाजी की कोशिश से बचें. सभी से समता सामंजस्यता रखेंगे. संवेदनशीलता बनाए रखेंगे. व्यर्थ चर्चा पर अंकुश रखेंगे. करीबियों पर नजर रखेंगे. सजगता सतर्कता से आगे बढ़ेंगे. व्यवस्था के प्रति समर्पण बना रहेगा. रचनात्मक हल निकालने का प्रयास रखेंगे. अनुशासन से कार्य करेंगे. विविध विषयों में सक्रियता बढ़ाए रखेंगे.
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार बना रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. मौसम से संबंधित बातों को अनदेखा न करें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में रुटीन पर बल देंगे. आवश्यक खरीदी कर सकते हैं. लेनदेन में स्पष्टता बनाए रहें.
रिश्ते: घर के मामलों में उत्साह दिखाएंगे. दोस्तों और करीबियों का सहयोग बना रहेगा. संपर्क बढ़ाएंगे.