scorecardresearch
 

आर्थिक राशिफल 20 जनवरी 2021: कन्या राशि वाले कर्ज चुकाने में रहेंगे समर्थ, जानें धन-पैसे के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन

Arthik Rashifal Today 20 January 2021: कन्या राशि के लोग कोई पुराना कर्ज़ चुकाने में समर्थ रहेंगे. आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके लिए अच्छा है. आर्थिक राशिफल में जानें धन-पैसे और लाभ के मामले में आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन.

Advertisement
X
 Arthik Rashifal Today 20 January 2021: आज का आर्थिक राशिफल
Arthik Rashifal Today 20 January 2021: आज का आर्थिक राशिफल

1- मेष राशि 
कहीं फंसा हुआ पुराना पैसा मिलेगा लेकिन वो बहुत जल्दी खर्च हो जाएगा. इस समय धन की स्थिति आपके लिए मध्यम है. 

2- वृष राशि 
नई विचारधारा द्वारा आपको धन कमाने में समर्थ रहेंगे. किसी महिला के सहयोग द्वारा भी आपको धन लाभ प्राप्त होगा. 

3- मिथुन राशि 
आर्थिक पक्ष आपका बहुत ख़ास नहीं है. इस समय आपका धन खर्च पहले से अधिक होगा. लाभ के लिए इंतजार करना होगा. 

4- कर्क राशि 
धन खर्च इस समय बहुत ज़्यादा है. आर्थिक समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है. शेयर के द्वारा नुकसान  हो सकता है. 


देखें: आजतक LIVE TV 
 

5- सिंह राशि
आर्थिक तौर पर समय आपका मध्यम है. भाग्य का आपको पूर्णतः सहयोग मिलेगा. अचानक आपको धन लाभ प्राप्त होगा. 

6- कन्या राशि
कोई पुराना कर्ज़ चुकाने में समर्थ रहेंगे. कहीं फंसा हुआ पैसा मिलेगा. आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके लिए अच्छा है. 

7- तुला राशि
आर्थिक तौर पर समय आपके लिए पहले से बेहतर है. रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा. परिवार द्वारा आर्थिक सहयोग मिलेगा. 

Advertisement

8- वृश्चिक राशि 
धन के मामले में किसी प्रकार की असुविधा से बचकर चलें. आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपका मध्यम है. खर्च नियंत्रित करें.

9- धनु राशि 
आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपका बहुत ख़ास नहीं है. आज किसी तरह आपका धन व्यर्थ जा सकता है. भाग्य द्वारा लाभ मिलेगा. 

10- मकर राशि 
आर्थिक तौर पर समय आपका अच्छा है. वाणी द्वारा आपका नुकसान हो सकता है. भूमि संबंधित लाभ आपको प्राप्त होगा. 

11- कुंभ राशि
आर्थिक पक्ष आपका पहले से बेहतर है. नई नीति एवं विचारधारा के प्रति झुकाव बढ़ने से लाभ प्राप्त होगा. खर्च कम होंगे.

12- मीन राशि
आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके लिए उत्तम है. शुक्र ग्रह इस समय आपका साथ दे रहा है. धन लाभ आपको प्रचुर मात्रा में मिलेगा.
 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement